Odisha: पीएम मोदी ने राज्य को दिया 70,000 करोड़ की सौगात, संबलपुर में IIM के स्थायी परिसर का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसे 400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

0
302

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के संबलपुर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया। इसे 400 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। प्रधानमंत्री ने संबलपुर में 68 हजार करोड़ रुपये की 18 परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। समारोह में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, राज्यपाल रघुवर दास और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।

पीएम मोदी ने राज्य के विकास के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘केंद्र सरकार की मदद और प्रयासों से ओडिशा पेट्रोलियम और पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उल्लेखनीय रूप से, पिछले दस वर्षों में ओडिशा में पेट्रो-रसायन के क्षेत्र में 1.25 लाख करोड़ का रुपये से अधिक का निवेश हुआ है।’

ये भी पढ़े: Punjab: पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पदों से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

इन परियोजनाओं की रखी आधारशिला
प्रधानमंत्री ने बिजली, सड़क और रेलवे से जुड़ी कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया। आईआईएम परिसर की आधारशिला पीएम मोदी ने 2021 में रखी थी। पीएम मोदी ने पुरी-सोनपुर-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखा। इसे क्षेत्र में संपर्क में सुधार होगा। उन्होंने झारसुगुडा मुख्य डाक कार्यालय की हेरिटेज बिल्डिंग को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

ये भी पढ़े: बिहार की NDA सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, 9वीं बार नीतीश के पास गृह विभाग, डिप्टी सीएम को मिली ये जिम्मेदारी

उन्होंने जगदीशपुर-हल्दिया और बोकारो-धामरा पाइपलाइन परियोजना (जेएचबीडीपीएल) के तहत 412 किलोमीटर लंबे धामरा अंगुल पाइपलाइन खंड का भी उद्घाटन किया।यह परियोजना ओडिशा को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ेगी। इसका निर्माण ‘प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा’ के तहत करीब 2,450 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here