न्यूज़लिंक हिंदी,कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड अध्यक्ष के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने मंगलवार को बिरसा मुंडा बनवासी छात्रावास रावतपुर गांव में अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मेघालय एवं बलरामपुर श्रावस्ती जिले के कानपुर में रहकर शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्रों के बीच पहुंचकर बाल दिवस एवं दीपावली का पर्व मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ संवाद करते हुए मिठाई खिलाकर दीपावली एवं बाल दिवस की बधाई दी।

प्रकाश पाल ने कहा की आप सब अपनी शिक्षा पूर्ण कर देश की मुख्यधारा के साथ जुड़कर भारत वर्ष की देश दुनिया में पहचान को और बढ़ाने में मददगार बने।
प्रकाश पाल ने दामोदर नगर कानपुर स्थित वृद्ध आश्रम भी गये जहाँ पर बुजुर्गों के साथ दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके साथ घंटों संवाद कर देश के विभिन्न संस्मरणों और साझा किया।
ये भी पढ़ें : चित्रकूट में दीपदान मेले में रौनक, 41 हजार में बिकी कटरीना, सलमान की बोली लगी 1लाख 10 हजार
श्री पाल के संग ग्रामीण जिला अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य अरुण पाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

