PM Modi : दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही PM मोदी ने जेपी नड्डा से पूछा, देश में क्या चल रहा है?

0
153

न्यूज लिंक, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देर रात अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से भारत लौट आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूछा कि देश में क्या चल रहा है? मोदी अमेरिका और मिस्र की 6 दिन की यात्रा के बाद रविवार देर रात स्वदेश लौटे।

दिल्ली हवाई अड्डे पर नड्डा और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा सांसद हर्षवर्धन, हंसराज हंस और गौतम गंभीर के अलावा कई अन्य पार्टी नेता भी मौजूद थे।

हवाई अड्डे पर पार्टी नेताओं से मिलने पर प्रधानमंत्री ने उनसे क्या पूछा, जब इस बारे में सवाल किया गया तो सांसद मनोज तिवारी ने पत्रकारों को बताया, ‘उन्होंने (मोदी ने) नड्डा जी से पूछा कि यहां कैसा चल रहा है। नड्डा जी ने उन्हें बताया कि पार्टी के नेता उनकी सरकार के 9 साल के ‘रिपोर्ट कार्ड’ के साथ लोगों तक पहुंच बना रहे हैं और देश खुश है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here