Maha Shivratri पर करौली सरकार धाम में हुई भव्य भस्म आरती, “गुरु जी” ने किया रुद्राभिषेक…देर रात तक बही भजनों की रसधार

0
598
करौली शंकर धाम में महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करते गुरू जी।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर करौली सरकार धाम में महा रुद्राभिषेक, शिवार्चना व भस्म-आरती का विशाल आयोजन हुआ। सुबह 3:40 बजे ब्रह्म मुहूर्त से महाशिवरात्रि अनुष्ठान प्रारंभ होकर रात्रि भर “आठ” महा- रुद्राभिषेक गुरुजी, करौली शंकर महादेव के द्वारा किए गए। रुद्राभिषेक व भस्म आरती में देश विदेश से हजारों भक्तगण व परिवार के सदस्य शामिल हुए।इस दौरान विशाल झांकी व भजन- गायन समेत दिन भर भंडारा भी चला।

महाशिवरात्रि के अवसर पर पीपरगवां स्थित लव “कुश आश्रम” करौली धाम में प्रातः 3:40 बजे से जलाभिषेक के बाद पूरे दिन और रात तक महा रुद्राभिषेक का लगातार दौर चला । रुद्राभिषेक करौली शंकर महादेव “गुरु जी” के द्वारा किया गया । जिसमें बारी-बारी परिवार के सदस्य व आश्रम में आए हजारों भक्तगण ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें: SP MLA Irfan Solanki: कानपुर पुलिस की एक और भारी चूक, इरफान सोलंकी की काग़ज़ों में सीज गाड़ी घर पर खड़ी मिली

करौली आश्रम में गणपति संग शंकर महादेव पार्वती जी – कार्तिकेय जी व गंगा जी के विशाल मंदिर के प्रांगण में शिव परिवार की झांकी का दर्शन सभी भक्तगण व बाहर से आए अतिथि लोग ने किया। साथ ही साथ आश्रम में संगीत की मधुर ध्वनि सुबह से शाम तक बहती रही। भजन व गायन का कार्यक्रम संदीप राजपूत (मुंबई) , विशाल चौरसिया (मुंबई) व मथुरा वृंदावन से देवी सात्विका राधा रमण जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया समस्त भक्तगणों ने गीत संगीत का आनंद लिया।

साथ ही साथ आश्रम में महाशिवरात्रि के अवसर पर व्रत रखने वाले भक्तों के लिए फलाहार एवं बिना व्रत वाले भक्तगणों व बाहर के आए अतिथि गणों के लिए भोजन भंडारे का आयोजन किया गया। सांय कालीन करौली दरबार में भव्य भस्म आरती शंकर महादेव “गुरु जी” के द्वारा संपन्न हुई।

करौली सरकार के करौली शंकर महादेव “गुरु जी” द्वारा प्रातः से रात तक संपन्न होने वाले रुद्राभिषेक दो चरणों में संपन्न हुये। एक चरण में एक घंटा 30 मिनट का रुद्राभिषेक हुआ, दूसरे चरण में 4 घंटे का रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।इसके साथ ही शिवअर्चन व संध्या काल में “शिव तांडव स्त्रोत”  प्रस्तुत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here