महानवमी के दिन सीएम योगी ने किया कन्या पूजन, साथ ही दी नवरात्रि और दशहरा की बधाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। योगी ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के शक्तिपीठ में सुबह देवी दुर्गा के 9वें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की।

0
441

न्यूज़लिंक हिंदी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर गोरक्षपीठ की परंपरा के अनुसार कन्या पूजन किया। योगी ने सबसे पहले गोरखनाथ मंदिर के अपने आवास के शक्तिपीठ में सुबह देवी दुर्गा के 9वें रूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इसके बाद गोरक्षपीठ की परंपरा के तहत कन्या पूजन का अनुष्ठान शुरू हुआ। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर ने नौ दुर्गा स्वरूपा कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि- विधान से पूजन किया। चुनरी ओढाने के साथ ही आरती उतारी और अपने हाथों से कन्याओं के लिए भोजन परोसा। इसके बाद उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।

ये भी पढ़े : Israel Hamas War: इजरायल ने रोकी गाजा में ईंधन की सप्लाई, 120 नवजात शिशुओं की जान खतरे में

सीएम योगी ने पोस्ट कर दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमे उन्होंने महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘महानवमी’ के पावन अवसर पर प्रदेश वासियों, भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए अनंत मंगलकामनाएं! मां दुर्गा के नवम स्वरूप मां सिद्धिदात्री की कृपा से सभी को सुयशपूर्ण जीवन, समृद्धि, आरोग्यता प्राप्त हो, यही कामना है।

ये भी पढ़े : मरने से पहले रावण ने लक्ष्मण को बताए थे जीवन के 3 बड़े राज, जो हर किसी का जानना है जरूरी

धर्म, सत्य व न्याय के विजय का पर्व है विजयदशमी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कल मंगलवार को विजयदशमी का पावन पर्व है। विजयदशमी धर्म, सत्य और न्याय के विजय पर्व के साथ ही सनातन की पताका के विजय का पर्व है। यह इस बात का प्रतीक भी है कि हर काल, परिस्थिति में दुष्प्रवृत्तियों के खिलाफ सनातन धर्म ने चुनौती को स्वीकार किया और लोक कल्याण तथा मानवता का मार्ग प्रशस्त किया है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की दुराचारी रावण पर विजय के महापर्व के रूप में भारत ही नहीं, दुनियाभर के सनातन धर्मावलंबी विजयदशमी के पर्व के साथ उत्साह व उमंग से जुड़ते हैं। विजयदशमी को लेकर रामलीला व अन्य आयोजन भी हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शारदीय नवरात्र व विजयदशमी का पर्व सभी नागरिकों के जीवन में उत्साह, उमंग व खुशहाली का माध्यम बनेगा। जगतजननी मां भगवती का आशीर्वाद समाज की एकता व सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करेगा। भगवान श्रीराम का विराट व्यक्तित्व सभी नागरिकों को सत्य, धर्म व न्याय के मार्ग पर चलने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here