राजस्थान में सरकार का ताज किसके सिर पर रखा जाएगा,वसुंधरा राजे के आलावा भी कई नेता रेस में

0
179

न्यूज़लिंक हिंदी। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में जमकर हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि सोमवार को पार्टी द्वारा नए मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया जायेगा । इसी बीच सीएम कौन होगा ? यह सवाल सभी को सता रहा है। वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं के नाम पर मंथन के बाद पार्टी कल अपना फैसला सुना सकती है।

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी की ओर से जमकर हलचल मची हुई। कयास हैं कि सोमवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि सोमवार तक ही साफ होगा कि राजस्थान में सरकार का ताज किसके सिर पर रखा जाएगा।

उधर, मुख्यमंत्री के दावेदारों को लेकर अटकलों का बाजार लगातार गर्म है। सियासत में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, गजेंद्र सिंह शेखावत, सीपी जोशी, वसुंधरा राजे, ओम माथुर, किरोड़ी लाल मीणा, दिया कुमारी समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम रेस में बने हुए हैं।

राजस्थान में बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री को लेकर लगातार कवायद जारी है। बीजेपी ने मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक को लेकर तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। अब इन पर्यवेक्षकों की ओर से सोमवार को बैठक होने की चर्चा है।

उधर, शनिवार शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवाचार करते हुए राजस्थान के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक ली। इस बैठक को आगामी मुख्यमंत्री के चयन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here