कानपुर में होगा सांसद-सेना के बीच क्रिकेट मैच, MP मनोज तिवारी होंगे कप्तान, कन्हैया मित्तल और स्वाति मिश्रा भी शामिल होंगी

Operation Sinddor Cup 2025: कानपुर के ग्रीनपार्क में रविवार को सांसद और सेना के बीच क्रिकेट मैच होगा।

0
144
ट्रॉफी अनावरण करते सांसद रमेश अवस्थी, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार।

Operation Sindoor Cup 2025: सेना के साहस और शौर्य को समर्पित ऑपरेशन सिंदूर कप की ट्रॉफी का अनावरण शनिवार को ग्रीनपार्क में हुआ। ट्रॉफी में ब्रह्मोस मिसाइल का मॉडल भी लगाया गया है। इसके साथ ही दोनों ही टीमों के संभावित खिलाड़ियों की भी घोषणा कर दी गई। ग्रीनपार्क के एतिहासिक मैदान में रविवार को सेना और सांसद एकादश के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। इस आयोजन में प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या शामिल होंगे।

सांसद रमेश अवस्थी, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, ब्रिगेडियर सबरुल हसन ने ने ग्रीनपार्क में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सेना एकादश में प्रदेश के कई बड़े अधिकारी रहेंगे। इसके अलावा सांसद एकादश में सांसदों के अलावा मंत्रियों व पूर्व विधायकों को भी शामिल किया गया है। सांसद ने बताया कि 29 जून को ग्रीनपार्क स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। उद्घाटन समारोह शाम 4 बजे से शुरू होगा, जिसमें मैच के साथ ही देशभक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। समारोह की शुरुआत मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा के गीत राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी से होगी। मैच में 8 सांसद और सेना के साथ 6 आईएएस और आईपीएस भी मैच खेलेंगे।

कन्हैया लाल मित्तल भी आ सकते हैं
सांसद ने बताया कि कवयित्री कविता तिवारी और कवि गौरव चौहान अपनी ओजस्वी देशभक्ति कविताओं से दर्शकों में जोश भरेंगे। कविता तिवारी पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन भी करेंगी। उन्होंने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल के शामिल होने की भी संभावना है, जो इस आयोजन को और यादगार बनाएंगे।

सेना के बैंड और देशभक्ति का जश्न
भारतीय सेना का मशहूर बैंड देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत की प्रस्तुति देगा। आयोजन के दौरान समाज सेवा और उत्कृष्ट योगदान के लिए 25 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। सांसद ने बताया कि मैच का टॉस शाम 6:15 बजे होगा और 6:30 बजे से टी-20 मुकाबला शुरू होगा। उन्होंने बताया कि 25 हजार मैच के पास बांटे गए हैं। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हजारों दर्शक ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे। मैदान को तिरंगे व भाजपा के झंडे के साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर बैनर से सजाया जा रहा है।

सेना एकादश की संभावित टीम
ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन, ब्रिगेड कमांडर, कानपुर, ब्रिगेडियर नवाब खान, डिप्टी जीओसी, प्रयागराज, कर्नल सुनील नांदल, कमांडिंग ऑफिसर, 8वीं बटालियन द राजपूताना राइफल्स, कानपुर, नवनीत सहगल, अध्यक्ष, प्रसार भारती, अखिल कुमार, पुलिस आयुक्त, कानपुर, अभिषेक कुमार, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी बोर्ड, कानपुर, सुधीर कुमार, नगर आयुक्त, कानपुर, आशुतोष कुमार, मुख्य परिवहन प्रबंधक, कानपुर, कासिम अबीदी, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (अपराध), कानपुर, राजेश के. सिंह, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), कानपुर, गौरांग राठी, जिला मजिस्ट्रेट, उन्नाव, मनीष निगम, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (अपराध), कानपुर, सैमुअल पॉल, प्रबंध निदेशक, केस्को

सांसद एकादश की संभावित टीम
मनोज तिवारी, सांसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली, रमेश अवस्थी, सांसद, कानपुर,  विजय दुबे, सांसद, कुशीनगर, देवेश शाक्य, सांसद, एटा, डॉ. प्रशांत वाई. पडोले, सांसद, भंडारा गोंदिया, मनोज राजोरिया, पूर्व सांसद, करौली-धौलपुर, सुब्रत पाठक, पूर्व सांसद, कन्नौज, सोमेंद्र तोमर, राज्य मंत्री, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, यूपी, दानिश अंसारी, राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, पीएन पाठक, विधायक, कुशीनगर, अभिजीत सिंह सांगा, विधायक, बिठूर, कानपुर, पुनीत शर्मा, एमसीडी, अध्यक्ष, निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा, झारखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here