विपक्ष का पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च, पर मायावती बोलीं- उपराष्ट्रपति की नकल दुर्भाग्यपूर्ण

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान घुसे दो लोगों और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले पर सियासत तेज हो गई है।

0
145

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान घुसे दो लोगों और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के सांसदों ने गुरुवार को पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला। खड़गे ने जहां संसद सुरक्षा चूक पर सरकार से जवाब मांगा तो वहीं मायावती ने उपराष्ट्रपति की नकल करने वाले टीएमसी सांसद ही हरकत को दुर्भाग्यपूर्ण बता दिया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संसद से विपक्ष के सांसदों का निलंबन ठीक नहीं है। हालांकि, उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस बीच, लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल में ही विपक्ष के कुछ सांसद नारेबाजी करते दिखे। संसद के शीतकालीन सत्र के सिर्फ दो बचे हैं। 4 दिसंबर से शुरू हुए सत्र के अंतिम दिन की कार्यवाही 22 दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें:  भ्रष्टाचार के मामले में तमिलनाडु के वरिष्ठ मंत्री के पोनमुडी को तीन साल की सजा, 50 लाख जुर्माना

विपक्ष जंतर-मंतर पर करेगा प्रदर्शन
I.N.D.I.A के सांसदों को लोकतांत्रिक तरीके से निलंबित किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

संसद में सुरक्षा चूक पर नहीं बोल रहे पीएम
खड़गे ने कहा कि पीएम वाराणसी, अहमदाबाद जा रहे हैं, वे हर जगह बोल रहे हैं, संसद में सुरक्षा चूक पर नहीं बोल रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद के सिक्योरिटी लेप्स पर कुछ नहीं कहा। हम इसकी निंदा करते हैं। सरकार सदन नहीं चलने देना चाह रही है। विपक्ष की आवाज दबा रही है। संसद में बोलना हमारा अधिकार है। सभापति मामले को जातिगत रंग दे रहे हैं।

​​​संसद से अब तक 143 सांसद सस्पेंड
20 दिसंबर को लोकसभा से 2 और सांसदों को निलंबित किया गया था। अब तक 143 सांसद निलंबित किए जा चुके हैं। इनमें 109 लोकसभा और 34 राज्यसभा के हैं। इन सांसदों के संसद में दाखिल होने पर रोक है। 20 दिसंबर की कार्यवाही में लोकसभा में विपक्ष के 98 सांसदों और राज्यसभा में 94 सांसदों ने भाग लिया। विपक्ष का आरोप है कि सांसदों को सस्पेंड करके भाजपा सभी बिल बिना बहस के पास कराना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here