ओवैसी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- उसने अपना बेटा खोया है, तुम पब्लिसिटी कर रहे हो

गरा के शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां को जबरदस्ती चेक थमा कर फोटो खिंचवाने वाले यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर हमला बोला है।

0
238

न्यूज़लिंक हिंदी। आगरा के शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां को जबरदस्ती चेक थमा कर फोटो खिंचवाने वाले यूपी के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने जमकर हमला बोला है। साथ ही उन्होंने इस मामले पर पीएम मोदी पर भी निशाना साधा है।

तेलंगाना में नौ सीटों पर विधानसभा का चुनाव लड़ रही उनकी पार्टी एआईएमआईएम के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे ओवैसी ने कहा कि भाजपा के बड़े-बड़े नेता यहां चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं। रक्षा मंत्री , प्रधानमंत्री देशभक्ति दिखा रहे हैं। उधर उनके मंत्री शहीद कैप्टन की मां को जबरदस्ती चेक थमा रहे हैं।

पीएम मोदी के तेजस में उड़ान भरने को लेकर भी उन्होंने तंज कसा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के वायरल हुए वीडियो के बारे में ओवैसी ने कहा, “आज एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कैप्टन शुभम गुप्ता की मां रो रही हैं और उत्तर प्रदेश के मंत्री उसको जबरदस्ती चेक थमा रहे हैं. वह कह रही हैं कि मेरे गम की प्रदर्शनी मत लगाओ, लेकिन बीजेपी के मंत्री जो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, राष्ट्रवाद की बातें करते हैं, वे एक मां के गम को भी नहीं समझते. उस नादान (मंत्री) को फोटो खिंचवाने का शौक था.’

ये भी पढ़ें : कोच्चि यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) के सॉन्ग फेस्टिवल में मची भगदड़, 4 की मौत, कई घायल

असदुद्दीन ओवैसी ने इस घटना के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी ने शहीद परिवार के गम को भी पब्लिसिटी का जरिया बनाया है। उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री से पूछते हैं कि आपने एक शहीद कैप्टन की मां के गम को भी पब्लिसिटी का रास्ता बनाया है। एक मां ने अपने बहादुर बेटे को देश के खातिर खोया है। आप लोग तेलंगाना आकर बड़ी-बड़ी देशभक्ति की बातें कर रहे हैं!”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here