न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर पाक ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम दिया है। पाकिस्तानी सेना ने गुलाम कश्मीर में स्थित पौराणिक धर्मस्थल शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया है।

पहले से ही पाकिस्तानी सेना ने जीर्ण शीर्ण हो चुके मंदिर की बाहरी दीवार को तोड़ कर वहां पर कॉफी शॉप बनाई हुई है, तो वहीं अब पाक ने शारदा पीठ की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया।
ये भी पढ़ें : Cricket News: शमी ने राहुल गांधी के पनौती वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, मार्श के ट्रॉफी पर पैर रखने पर बोली यह बात
स्थानीय लोगों ने पाकिस्तानी सेना की इस तानाशाही के खिलाफ विरोध भी किया और कब्जा हटाने पर भी जोर दिया, लेकिन वे नहीं माने और उन्होंने स्थानीय सीविल सोसाइटी के सदस्यों को प्रताड़ित भी किया।

