Pakistan: आम चुनाव से 8 दिन पहले बलूचिस्तान में जबरदस्त बम विस्फोट, बढ़ाई गयी देश में सुरक्षा व्यवस्था

बता दे कि यह आतंकी हमला बलूचिस्तान के सिबी में हुआ। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। पुलिस जानकारी अनुसार यह आतंकी हमला शहर के जिन्ना रोड पर हुआ।

0
269

न्यूज़लिंक हिंदी, पाकिस्तान। बलूचिस्तान में एक भयंकर विस्फोट हुआ है। बता दे कि यह आतंकी हमला बलूचिस्तान के सिबी में हुआ। इस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग घायल हो गए। पुलिस जानकारी अनुसार यह आतंकी हमला शहर के जिन्ना रोड पर हुआ।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाहिद ने कहा कि तीन घायल लोग गंभीर स्थिति में हैं। इस घटना के बाद अस्पताल में आपात स्थिति लागू कर दी गई है।

बता दें कि पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं। इस धमाके के बाद देश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं, इलाकों में पुलिस की सुरक्षा बंदोबस्त भी काफी दुरुस्त कर दी गई है। सिबी के डिप्टी कमिश्नर खुदा-ए-रहीम ने पुष्टि की कि विस्फोट तब हुआ जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की रैली शहर से गुजर रही थी।

कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि
एआरवाई न्यूज के अनुसार, पीटीआई बलूचिस्तान के प्रवक्ता नजीर अचकजई ने भी अपने एक उम्मीदवार की रैली को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत की पुष्टि की है। कार्यवाहक बलूचिस्तान सूचना मंत्री जान अचकजई ने घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें : Tamil Nadu: पलानी मंदिर पिकनिक या पर्यटक स्थल नहीं, ‘ध्वजस्तंभ से आगे गैर-हिंदू नहीं जा सकते, मद्रास हाईकोर्ट का आदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here