Pakistan Actress सहर शिनवारी ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को किया डिनर ऑफर, पर वर्ल्ड कप के मैच में रखी यह शर्त

Pakistan Actress सहर शिनवारी ने भारत को हराने पर बांग्लादेश के खिलाड़ियों को किया डिनर ऑफर।

0
485

न्यूजलिंक स्पोर्ट्स डेस्क। गुरुवार को पूणे में खेले जाए वाले भारत और बांग्लादेश के मैच पर सबकी निगाह है। पर मैच से पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को बड़ा ऑफर दिया है। अभिनेत्री ने बांगलादेश के खिलाड़ियों से कहा है कि यदि आपने भारत को हराया तो वह उनके साथ डिनर पर जाएंगी। बता दें कि दो बजे से शुरू होने वाले इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी ने कसम खाई है कि बांग्लादेश आगामी विश्व कप मैच में भारत को हराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बांग्लादेशी क्रिकेटर पाकिस्तान की हार का बदला लेंगे तो वह उनके साथ डिनर पर जाएंगी। यह पहली बार नहीं है जब सहर ने अपने दावों से हलचल मचाई हो। बीते दिनों अभिनेत्री ने एशिया कप 2023 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और दावा किया था कि वह उनके कप्तान बाबर आजम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी।

ये भी पढ़े :

बंगाली लड़केआजम खान और उनके पर‍िवार को सजा पर Akhilesh Yadav बोले- BJP के नेता और अधिकारी कर रहे साजिश के साथ करूंगी फिश डिनर डेट
सहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि इंशाअल्लाह मेरा बंगाली बंधू अगले मैच में हमारा बदला लेगा। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट पर जाऊंगी।

पाकिस्तानी टेलीविजन अभिनेत्री
सहर पाकिस्तानी टेलीविजन अभिनेत्री हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता भी मानी जाती हैं। सहर का एक यूट्यूब चैनल भी है जहां वह अक्सर व्लॉग और शॉर्ट्स अपलोड करती हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर भी 31 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह एक्स पर सबसे लोकप्रिय है, जिसे पहले एक्स के नाम से जाना जाता था, जिसके 145K से अधिक फॉलोअर्स हैं। काम के मोर्चे पर, सहर शिनवारी को ‘सैर सवा सैर’, ‘खूबूना ना श्री’ और अन्य जैसे धारावाहिकों में काम करने के लिए जाना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here