Pakistan Cricket: इंटरनेशनल खिलाड़ी हुआ चोटिल, ले जाने को नहीं स्ट्रेचर, देखें VIDEO

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर प्लेयर शादाब खान नेशनल टी-20 कप के एक मैच में चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए कोई स्ट्रैचर तक उपलब्ध नहीं था। शादाब को साथी खिलाड़ी ने अपने कंधे पर उठाया

0
414

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान क्रिकेट टीम किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरता रहता है। कभी मैदान पर बत्ती गुल होने की वजह से तो कभी खिलाड़ियों को ट्रीटमेंट नहीं मिलने की वजह से पीसीबी की जमकर बेइज्जती होती है।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर आज कल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर प्लेयर शादाब खान नेशनल टी-20 कप के एक मैच में चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाने के लिए कोई स्ट्रैचर तक उपलब्ध नहीं था। शादाब को साथी खिलाड़ी ने अपने कंधे पर उठाया और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। ऐसे में फिर से पीसीबी की व्यवस्था का जमकर मजाक उड़ा है।

Shadab Khan हुए चोटिल, लेकिन नहीं मिला कोई स्ट्रेचर
दरअसल, कराची में रविवार को नेशनल टी20 कप के एक मैच में सिलाकोट और रावलपिंडी के बीच खेला गया, जिसमें रावलपिंडी के कप्तान शादाब खान फील्डिंग के वक़्त चोटिल हो गए थे। शादाब को चलने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में मैदान पर स्ट्रेचर मंगवाई गई, लेकिन स्टेडियम में स्ट्रेचर ही उपलब्ध ही नहीं थी।

ये भी पढ़ें : Mizoram Election Result: ZPM बड़े बहुमत की ओर, कांग्रेस यहां भी पीछे, जानिए क्या है बीजेपी का हाल

इसके बाद साथी खिलाड़ी शादाब को अपने कंधे पर उठाकर मैदान से बाहर ले गए , जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीसीबी का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here