Pakistan: पाकिस्तान बॉर्डर में घुसकर ईरान ने बोला हमला, जैश अल अदल का शीर्ष कमांडर ढेर

ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि सैन्य बलों ने पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकी संगठन जैश अल-अदल के वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को मार डाला।

0
293

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। ईरान ने एक बार फिर पाकिस्तान की सीमा में घुस कर बड़ी कार्रवाई की है। ईरान के सरकारी मीडिया के हवाले से बताया कि सैन्य बलों ने पाकिस्तान की सीमा में घुस कर आतंकी संगठन जैश अल-अदल के वरिष्ठ कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को मार डाला। गौरतलब है कि बीते दिनों ही ईरान ने पाकिस्तान की सीमा में हवाई हमला किया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने भी ईरान के खिलाफ जवाबी हमला किया था। इससे दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

ईरान की सरकार आतंकी संगठन मानती
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर सुनियोजित तरीके से आतंकी संगठन जैश अल अदल के शीर्ष कमांडर इस्माइल शाह बख्श और उसके कई अन्य सहयोगियों को ढेर कर दिया। जैश अल अदल का गठन साल 2012 में हुआ था, यह एक सुन्नी संगठन है, जो ईरान के दक्षिण पूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से संचालित होता है। इस संगठन को ईरान की सरकार आतंकी संगठन मानती है। ईरान में हुए कई हमलों में इस संगठन का हाथ माना जाता है। बीते साल दिसंबर में सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ था। उस हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इस हमले के पीछे भी जैश अल अदल का हाथ बताया गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा सीरिया में किए जा रहे हमलों और सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में ईरान की सेना द्वारा सुन्नियों पर की जा रही कथित प्रताड़ना के खिलाफ जैश अल अदल का गठन किया गया है। जैश अल अदल ईरान में सुन्नियों के लिए सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत को आजाद कराना चाहता है, ताकि वहां बलोच लोगों को ज्यादा अधिकार मिल सकें।

जानकारी के लिए बता दे कि पिछले महीने पाकिस्तान और ईरान ने एक दूसरे के सीमाओं में ‘आतंकी ठिकानों’ पर हमला किया था। कुछ सप्ताह बाद पाकिस्तान और ईरान ने पारस्परिक रूप से सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने पर सहमति जताई। समझौते की घोषणा पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की ओर से पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई थी। जिलानी ने कहा कि ईरान और पाकिस्तान दोनों गलतफहमी को काफी जल्दी सुलझा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Maharashtra: भारत में अवैध तरीके से रह रहा अफगान नागरिक गिरफ्तार, पासपोर्ट, पैन कार्ड जब्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here