Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला, बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत कई घायल

बता दे कि हमला उस वक्त किया गया, जब बाजौर जिले में एंटी पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम को ट्रक में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी धमाके में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में आज हुए एक शक्तिशाली बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जानकारी अनुसार धमाके में 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर है। ये हमला पुलिस प्रोटेक्शन टीम को निशाना बनाकर किया गया था।

बता दे कि हमला उस वक्त किया गया, जब बाजौर जिले में एंटी पोलियो अभियान में ड्यूटी पर लगी पुलिस टीम को ट्रक में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान आईईडी धमाके में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घायलों को बाजौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कई की हालत गंभीर है।

अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया है
जिस जगह पुलिस टीम को निशाना बनाया गया, वह बाजौर का मामुंद इलाका है और यह पूरा इलाका अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। साल 2021 में जब से अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आया है, तब से पाकिस्तान में अफगानिस्तान से सटी इस सीमा पर हमले बढ़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने पीएम मोदी को कहा ‘भाईजान’, जानें क्यों दिया यह उपनाम

अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है, लेकिन इससे पहले भी पोलियो वैक्सीनेशन अभियान पर पाकिस्तान तालिबान ने कई हमले किए हैं। ऐसे में ताजा मामले में भी पाकिस्तान तालिबान की संलिप्तता से इनकार नहीं किया जा सकता।

इससे पहले भी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में रविवार को भी एक आतंकी हमले में चार लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल अज्ञात बंदूकधारियों ने दो वाहनों पर अंधाधुंन गोलियां बरसाईं थी। यह हमला पाराचिनार से पेशावर के रास्ते पर हुआ। अभी तक इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

ये भी पढ़ें : Kanpur के उचटी गांव में मिला सफेद प्रजाति का उल्लू, Video सोशल मीडिया पर वायरल

आपको बता दे कि यह इलाका शिया और सुन्नियों के बीच सांप्रदायिक हिंसा के लिए भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में साल 2023 में 419 आतंकी हमले हुए, जिनमें 620 लोग मारे गए। मरने वालों में 306 सुरक्षाकर्मी, 222 आम नागरिक और 92 आतंकी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here