Pakistan: पाक क्रिकेटर ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए, पढ़ें पूरी खबर

कनेरिया एक्स पर एक फैन से भी भिड़ गए। दरअसल, फहीम नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा था- एक चोर कभी मालिक नहीं बन सकता। इसके साथ उसने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली तस्वीरें शेयर की थीं।

0
257

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में हो रहे प्रभु रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश भर में उत्साह है। हर जगह के प्रांतों से रामभक्त अपने अराध्य के लिए तरह-तरह के उपहार ला रहे हैं। भक्तों का उत्साह देखते हुए प्रशासन ने 22 जनवरी के बाद रामलला के दर्शन करने की अपील की है। बता दे कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी राम मंदिर के लिए उत्साह दिख रहा है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रामलला की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर लिखा- मेरे रामलला विराजमान हो गए।

हालांकि कनेरिया एक्स पर एक फैन से भी भिड़ गए। दरअसल, फहीम नाम के एक शख्स ने ट्वीट कर लिखा था- एक चोर कभी मालिक नहीं बन सकता। इसके साथ उसने बाबरी मस्जिद को ढहाने वाली तस्वीरें शेयर की थीं। इस पर पाक क्रिकेटर ने उस फैन को जवाब देते हुए कहा- यही वजह है कि अब उसके सही मालिकों ने अपने मंदिर को बाबर से वापस ले लिया।

पहले भी कनेरिया ने कहा था कि वह प्राण प्रतिष्ठा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने हाथ में भगवा झंडा लेकर अपने फोटो शेयर की थी। दानिश कनेरिया ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा “हमारे राजा श्रीराम का भव्य मंदिर है तैयार, अब सिर्फ कुछ दिन का है इंतजार! बोलो जय जय श्री राम।”

ये भी पढ़ें : Ayodhya: गर्भगृह में स्थापना के बाद सामने आई प्रभु श्रीराम की तस्वीर, देखें अद्भुत स्वरूप

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here