पाकिस्तान: विरोध प्रदर्शन के बीच बलूचिस्तान से लोग हुए गायब, आवाज उठाने वालों का हो रहा अपहरण

स्थानीय मीडिया ने बताया कि सुई शहर में गुप्त एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया और 10 लोगों को लापता कर दिया।

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। बता दे कि पाकिस्तान में अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच बलूचिस्तान के डेरा बुगती क्षेत्र में 10 लोग लापता हो गए है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सुई शहर में गुप्त एजेंसियों के साथ मिलकर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने घर-घर जाकर तलाशी अभियान चलाया और 10 लोगों को लापता कर दिया।

पाकिस्तानी बल ने जाफर कॉलोनी में तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद जीटीए के अध्यक्ष और जमहूरी वतन पार्टी कार्यकर्ता मास्टर मौस बक्श और उनका बेटा लापता हो गए। इसी तरह गोबर खान बुगती के बेटे आतिफुल्लाह को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में लिया, जिसके बाद से ही वह लापता हो गया।

जानकारी अनुसार शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति के आवास पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से ही वह लापता हो गया। इस घटना के बाद व्यक्ति के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें :Bihar: लालू यादव पहुचें ईडी दफ्तर, तेजस्वी यादव से 30 जनवरी को होगी पूछताछ, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here