Pakistan: शोएब मलिक ने अभिनेत्री सना जावेद से किया निकाह, सानिया ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

शोएब ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं।

0
417

न्यूज़लिंक हिंदी। पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने एक बार फिर से शादी कर ली है। शोएब ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह की पुष्टि की। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही थीं। शोएब और सना ने एक समारोह के दौरान निकाह किया।

जानें कौन हैं सना जावेद
पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल सना जावेद तलाकशुदा हैं। उन्होंने 2020 में उमैर जसवाल से निकाह किया था। हालांकि, जल्द ही दोनों अलग भी हो गए थे। इन दोनों ने एक-दूसरे की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं। फिर दोनों के बीच तलाक की बात सामने आई थी। बता दे कि 28 साल की सना पाकिस्तान के कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं।

सानिया ने शेयर किया था क्रिप्टिक पोस्ट
आपको बता दे कि बुधवार को सानिया ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया था, जिसने उनके और मलिक के बीच तलाक की खबरों को तूल दिया था। सानिया ने लिखा था- ‘शादी कठिन है, तलाक कठिन है, अपना कठिन चुनें। मोटापा कठिन है, फिट रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। कर्ज में डूबना कठिन है, आर्थिक रूप से ठीक रहना कठिन है, अपना कठिन चुनें। किसी से बात करना कठिन है, बात न करना कठिन है, अपना कठिन चुनें। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी। यह हमेशा कठिन रहेगी, लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं’। सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो कोट शेयर किया है, उसमें लिखा है- बुद्धिमानी से चुनें।

ये भी पढ़ें : Delhi: बाबर रोड पर ‘अयोध्या मार्ग’ का हिंदू सेना ने लगाया स्टीकर, रोड का नाम बदलने की उठ रही थी मांग

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here