Pakistan: चुनाव से पहले आतंकियों के हौसले बुलंद, खैबर पख्तूनख्वा के थाने पर हमला, 10 पुलिसकर्मियों की मौत

पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक पहले आतंकवादियों से हौसले बुलंद दिख रहे हैं। इन आतंकियों से निपटने के लिए स्पेशल यूनिट भी तैनात की गई, लेकिन अब उस दस्ते को ही आतंकियों ने निशाने पर ले लिया।

0
299

न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान में आम चुनाव से ठीक पहले आतंकवादियों से हौसले बुलंद दिख रहे हैं। इन आतंकियों से निपटने के लिए स्पेशल यूनिट भी तैनात की गई, लेकिन अब उस दस्ते को ही आतंकियों ने निशाने पर ले लिया। दरअसल आतंकियों को खबर मिली कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दरबार शहर स्थित एक पुलिस थाने में स्पेशल यूनिट का दस्ता रुका हुआ है। इसके बाद आतंकवादियों ने थाने पर ही धावा बोल दिया। इस हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए और 6 घायल हो गए।

ये भी पढ़े: ‘राजनीति से संन्यास और झारखंड छोड़ दूंगा…’, विधानसभा में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को दी चुनौती

ग्रेनेड और गोलाबारी से हमला
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, घायलों को डीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड और भारी गोलाबारी से हमला किया। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर ,सभी आतंकी फरार हो गए। इस हमले के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। आतंकवादियों को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े: Uttarakhand: जगद्गुरु रामभद्राचार्य का हर दिन तबीयत में हो रहा सुधार, हालचाल जानने पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री

आतंकवादी हमले में हो रही वृद्धि
स्थानीय अखबार ने हाल ही में बताया था कि पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में वृद्धि देखी गई है। इस साल जनवरी में कम से कम 93 आतंकवादी हमले हुए जिसमें 90 लोग मारे गए और करीब 135 घायल हुए हैं। वहीं 15 व्यक्तियों के अपहरण का मामला भी सामने आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here