खबर चौंकाने वाली है, पर सच है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी नागरिक दूसरे देशों में भीख मांगने को ही रोजगार समझ बैठें हैं। करीब 20 लाख पाकिस्तानी नागरिक सऊदी अरब, कतर, यूएई आदि खाड़ी देशों में यही काम कर रहे हैं। यही नहीं, इस काम की बदौलत करोड़पति हो रहे हैं। दूसरी देश की सरकारों ने परेशान होकर इन पाकिस्तानियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
पाकिस्तान की जनसंख्या करीब 23 करोड़ है। जिसमें से 2 करोड़ लोग सिर्फ भीख मांगकर ही अपना गुजारा करते हैं। दावा है कि इनमें से 20 लाख लोग दूसरे देशों में काम के लिये जाते हैं और वहां भीख मांगने लगते हैं। इस काम की बदौलत वह अच्छा-खासी रकम भी बटौर रहे हैं।


