न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान की नापाक हरकतों का हुआ खुलासा,वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर सीमा पार से आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने की फिराक में हैं।
खुफिया एजेंसियों से सूचना मिलने के बाद बीएसएफ ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के एक शीर्ष अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पाक सीमा से लगभग 250 से 300 आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में हैं। सीमा पार लॉन्चपैड पर ये आतंकवादी मौजूद हैं।
अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पार से घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे। बीएसएफ के महानिरीक्षक अशोक यादव ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि खुफिया जानकारी है कि 250-300 आतंकवादी लॉन्च पैड पर इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन हम और सेना सभी संवेदनशील इलाकों पर पूर्ण रूप से हावी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना के बहादुर जवान सीमावर्ती इलाकों में सतर्क हैं और घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम कर देंगे।
बीएसएफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि सीमा पार लॉन्च पैड पर 250 आतंकवादी मौजूद हैं। जिसके बाद पूरे जम्मू-कश्मीर में भी पूर्ण रूप से अलर्ट जारी कर दिया गया है।

