न्यूजलिंक हिंदी । इजरायल पर हमास आतंकियों ने हमला बोल दिया है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार, गाजा पट्टी से इजरायल की ओर भारी मात्रा में रॉकेट दागे गए है। इस हमले में अब तक 198 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। जबकि 1600 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को युद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि हमास आतंकियों ने इजरायल पर हमला किया है। हम युद्ध के लिए तैयार हैं और उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। बता दें कि हमास आतंकियों के इस हमले को लेकर भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है।
वहीं, सुबह हमास की तरफ से दागे गए 5 हजार रॉकेट से अब तक 70 इजराइलियों की मौत हुई है और 750 घायल हैं। गाजा स्ट्रिप से हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का ऐलान किया था। कैबिनेट के साथ इमरजेंसी मीटिंग के बाद उन्होंने कहा था- ये जंग है और हम इसे जरूर जीतेंगे। दुश्मनों को इसकी कीमत चुकानी होगी।
ये भी पढ़े : सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब तक 56 की मौत, 3 हजार से ज्यादा फंसे टूरिस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल पर हमास के हमले के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि इजराइल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं। प्रधानमंत्री का कमेंट इजराइल पर हमास के हमले के बाद आया है।
ये भी पढ़े : World Cup 3rd Match: 156 रनों पर ऑल आउट हुई अफगानिस्तान, जीत के करीब बांग्लादेश
