इस्राइल को लेकर अमेरिका में फलस्तीनी समर्थकों ने किया प्रदर्शन, ‘फलस्तीन आजाद’ के लगाए नारे

प्रदर्शनकारियों ने गाजा में बह रहे खून के खेल को प्रतीकात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए व्हाइट हाउस के गेट पर लाल रंग छिड़क दिया।

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी। इस्राइल-हमास का युद्ध जारी है। इस्राइली सेना हमास के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहा है। इसी बीच व्हाइट हाउस के गेट पर कई फलस्तीनी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की है, कि गाजा में तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम हो। साथ ही प्रदर्शनकारियों द्वारा अमेरिका की इस्राइल को दी जा रही सहायता को बंद करने की मांग है।

सड़कों पर लगाए नारे..
फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान व्हाइट हाउस को लाल रंग पोत दिया। जिस वजह से वाशिंगटन डीसी शहर के सड़कों में लम्बा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने ‘नदी से समुद्र तक फलस्तीन आजाद होगा’ जैसे नारे लगाए गए। फलस्तीनी झंडों के साथ काले और सफेद कपड़े पहने हुए प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा लोग थे। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में बह रहे खून के खेल को प्रतीकात्मक रूप से व्यक्त करने के लिए व्हाइट हाउस के गेट पर लाल रंग छिड़क दिया।

फलस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने कहा..
हमें यहूदी राज्य नहीं चाहिए। 1948 के अरब-इस्राइल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा, हम 48 चाहते हैं। साथ ही उन्होंने मांग कि गाजा में युद्धविराम और इस्राइल को अमेरिकी सहायता तुरंत बंद करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने लाफायेट पार्क में जनरल मार्क्विस डी लाफायेट प्रतिमा को फलस्तीनी झंडों से ढक दिया। प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन पर नरसंहार का समर्थन करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : Pollution: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, प्रदूषण के चलते 10 नवंबर तक बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल

सात अक्तूबर को गाजा स्थित आतंकी समूह हमास ने इस्राइल पर पांच हजार रॉकेट दाग दिए। जिसके बाद से ही दोनों के बीच भीषण युद्ध शुरू हुआ। इस्राइल लगातार गाजा स्थित हमास के ठिकानों पर हमला कर रहा है। गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय के दावा किया कि सात अक्टूबर के बाद से इस क्षेत्र में 9,400 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here