योगी के साथ पल्लवी की चली आधे घंटे मीटिंग, दोनों की मुलाकात के बाद गरमाई यूपी की राजनीति

0
202

न्यूज़लिंक हिंदी। पल्लवी पटेल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, दोनों की इस मुलाकात के बाद गरमाई यूपी की राजनीति। सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल के रुख में बदलाव के तौर पर इसे देखा जा रहा है।

सिराथु से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर यूपी विधानसभा पहुंची पल्लवी का लोकसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव से टकराव हो गया था। इसके बाद उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर अलग गठबंधन खड़ा किया। यह गठबंधन कुछ खास नहीं कर पाया।

इसके बाद अब पल्लवी पटेल सीएम योगी से मुलाकात करती दिख रही हैं। यूपी भारतीय जनता पार्टी में मची हलचल के बीच इस मुलाकात के कई मायने भी निकाले जा रहे हैं। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं की मुलाकात चली। इस मुलाकात का संदेश अखिलेश यादव से अधिक केशव प्रसाद मौर्य को मिलने की चर्चा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ और पल्लवी पटेल की मुलाकात की खबर अब मुख्य रूप से सामने आई है। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब यूपी बीजेपी में अंतर्कलह की खबरें सामने आ रही हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को पल्लवी पटेल अपने पति के साथ सीएम योगी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 से 25 मिनट तक चर्चा हुई।

लोकसभा चुनाव के बाद से भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी पकड़ को मजबूत करने की कोशिशों में लगातार जुटी हुई है। पार्टी के पास 10 विधानसभा सीटों पर होने वाला उप चुनाव अपनी क्षमता के प्रदर्शन का एक बड़ा माध्यम भी है। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 16 मंत्रियों की कमिटी बनाई है। इसके अलावा पिछले दिनों वे लगातार पार्टी के सीनियर नेताओं और गठबंधन सहयोगियों से मिल रहे हैं।

भाजपा के भीतर टकराव जैसी स्थिति के बीच केशव प्रसाद मौर्य लगातार मुखर दिखे हैं। 2017 में योगी सरकार बनने के बाद पहली बार केशव मौर्य अपनी अलग छवि बनाने की कोशिश में नज़र आ रहे। माना जा रहा है कि सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हाल ही में केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार से एक बड़ा संगठन है। इस स्थिति में सिराथु से उन्हें मात देने वाली पल्लवी पटेल से सीएम योगी की मुलाकात का एक अलग ही मतलब निकाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here