पेट को साफ रखने का रामबाण घरेलू तरीका, सोने से पहले बस करें ये काम, फिर देखिए कमाल

0
256

अक्सर ऐसा देखा गया कि कई बार पेट साफ न होने की समस्या से गैस बनने लगती है, जो न सिर्फ पेट दर्द बल्कि सिरदर्द का भी कारण बनता है।

इसके साथ ही अगर आपका पेट साफ नहीं रहता, तो आपको गैस, कब्ज, अपच और अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

और आज हम आपको एक ऐसा रामबाण घरेलू उपाय बताएंगे, जिसे अपनाने से आपका पेट रोज सुबह साफ होगा और आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

फास्ट फूड और तली-भुनी चीजें खाने से पेट खराब हो सकता है, पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से कब्ज की समस्या हो सकती है। मानसिक तनाव पाचन तंत्र पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है।

एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें, इसमें एक चुटकी नमक या एक चम्मच शहद भी मिलाएं। इसे सोने से पहले पीने से आपका पाचन तंत्र एक्टिव होता है और सुबह पेट भी साफ होता है।

त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में एक अद्भुत औषधि भी है, रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं। यह पाचन को सुधारता है और आंतों से गंदगी भी निकालने में मदद करता है।

एक गिलास दूध या गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है, यह आंतों को साफ करता है और मल त्याग को आसान भी बनाता है।

एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में उबालें, और फिर इसे छानकर सोने से पहले पिएं, यह गैस और अपच को दूर करता है और पेट भी साफ करता है।

एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच घी मिलाएं, इसे रात को सोने से पहले ही पिएं। यह आंतों को चिकना बनाता है और सुबह मल त्याग में आसानी होती है।

रात को सोने से पहले इन घरेलू उपायों को अपनाने से आपका पाचन तंत्र मजबूत होगा और पेट की गंदगी सुबह आसानी से निकल भी जाएगी। यह न केवल आपकी पाचन प्रक्रिया को सुधारता है बल्कि आपके शरीर को हेल्दी और एनर्जी से भरपूर भी बनाए रखता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here