विनेश फोगाट की सिल्वर की अपील खारिज: पोस्ट पर लिखा, मेरी बारी ते लगदे, तू रब्बा सोता रह गया…

0
330

न्यूजलिंक हिंदी। पेरिस ओलंपिक में बाहर हुई भारत की रेसलर विनेश फोगाट की ओर से की गई सिल्वर की अपील खारिज हो गई है। इसके बाद विनेश फोगाट की सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गुरुवार को अपनी मैट पर रोते हुए फोटो डाली है। इस पोस्ट में उन्होंने सिंगर बी प्राक का गाना, ‘मेरी बारी ते लगदे, तु रब्बा सोता रह गया…’ लिखा।

14 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) ने विनेश की पेरिस ओलिंपिक में जॉइंट सिल्वर मेडल की मांग वाली याचिका खारिज कर दी थी। विनेश ने रेसलिंग के 50 किग्रा विमेंस कैटेगरी में लगातार 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी।

8 अगस्त को फाइनल होना था, लेकिन मैच से पहले ओलिंपिक कमेटी ने विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा होने के कारण रेसलर को डिसक्वालिफाई कर दिया था। इसके बाद विनेश के साथ भारत का पेरिस ओलंपिक में गोल्ड का सपना टूट गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here