Parliament Security Breach: संसद में घुसपैठ की घटना पर राहुल गांधी ने दिया बयान कहा- देश में मुख्य मुद्दा बेजोरगारी है

राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'यह क्यों हुआ है?

0
162

न्यूज़लिंक हिंदी। संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर नेता राहुल गांधी ने इसके लिए मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि इसकी बड़ी वजह बेरोजगारी है। राहुल गांधी ने इस मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘यह क्यों हुआ है? देश में मुख्य मुद्दा बेजोरगारी है। पीएम मोदी की नीतियों के कारण देश के युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। इस घटना का मुख्य कारण बेरोजगारी और महंगाई है।’

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘यह एक गंभीर मुद्दा है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। हम बार बार सदन में मांग कर रहे हैं कि केंद्रीय मंत्री यहां आए और बयान दें, लेकिन वह आना नहीं चाहते हैं।

ये भी पढ़ें :Krishna Janmabhoomi case: योगी की मंत्री ने ओवैसी के ‘मुसलमानों को डराने की कोशिश’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा ये बात

वह सदन को चलने देने के लिए तैयार नहीं है। यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है, लेकिन उन लोगों से भी बात करके को फायदा नहीं जिन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है। वह कांग्रेस का नाम लेकर और नेहरू-गांधी को बदनाम करके वोट लेते हैं। उनका काम केवल हमें बदनाम करना और वोट लेना है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here