छठ व्रतियों में दिखा वर्ल्ड कप का जुनून, भारत की जीत के लिए अंजली कुमारी कर रहीं व्रती

देशभर के लोगों में छठ पर्व और वर्ल्ड कप 2023 का जुनून जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरीके से टीम इंडिया के जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे ही बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व मनाया जा रहा है।

0
101

न्यूज़लिंक हिंदी। देशभर के लोगों में छठ पर्व और वर्ल्ड कप 2023 का जुनून जोरों पर है। लोग अलग-अलग तरीके से टीम इंडिया के जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ऐसे ही बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व मनाया जा रहा है। चार दिवसीय अनुष्ठान के क्रम में छठ व्रती पूजा की और वर्ल्ड कप भारत जीत की कामना की। बोधगया के पछट्टी मोहल्ले में वर्ल्ड कप 2023 का मैच का जुनून छठ व्रतियों में भी दिख रहा है। 25 वर्षीय अंजली कुमारी छठ व्रती है कि छठ पूजा के साथ-साथ वर्ल्ड कप इंडिया टीम जीते इसके लिए तख्ती लगाकर पूजा भी किया।

ये भी पढ़े : INDIA vs AUSTRALIA LIVE World Cup Match: भारत की पारी लड़खड़ाई, गिल, रोहित और श्रेयश आउट, 12 ओवर में 86 पर तीन विकेट गिरे

छठी मइया से भारत की जीत के लिए प्रार्थना
बस्ती जिले में भी क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत के लिए छठी मइया से पूजन अर्चन कर रहे हैं। इसके लिए बाकायदा श्रद्धालु कुआनो नदी के किनारे अमहट पर पहुंचकर, व्रत रखकर भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। कल होने जा रहे विश्वकप के फाइनल मुकाबले में लोग अपने-अपने तरीके से भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रार्थना और पूजा पाठ कर रहे हैं।

इंडिया जीते इसकी भगवान सूर्य से कामना की
बता दें कि आज 19 नवंबर 2023 को वर्ल्ड कप 2023 में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह और जुनून है। छठ व्रती अंजली कुमारी वर्ल्ड कप मैच के एक दिन पहले वर्ल्ड कप मैच इंडिया जीते इसकी भगवान सूर्य से कामना की है।

ये भी पढ़े : अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में बिजी हैं

हमारी इंडिया टीम सबसे आगे रहे
छठ व्रती महिला अंजली कुमारी ने बताया कि यह आस्था का महापर्व छठ व्रत है और बिहार में लोग इसे बड़े ही धूम धाम से मानते है। यह पर्व हमलोग अपने परिवार और बच्चो के लिए तथा सुख समृद्धि के लिए करते है। ताकि हमारे घर का सुख शांति बना रहे। आज इंडिया टीम का वर्ल्ड कप मैच है तो हमलोग कामना की है कि हमारी इंडिया टीम सबसे आगे रहे और आज वर्ल्ड कप जीते इसको लेकर भी प्रार्थना किया है। परिवार वालों ने बताया कि छठ व्रत हमलोगों के घर में कई वर्षो के बाद हो रहा है और आज भारत का मैच भी है। हमलोगों ने कामना की है कि आज वर्ल्ड कप इंडिया टीम ही जीतें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here