Patna: सिविल कोर्ट में बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर फटने से तीन अधिवक्ताओं के बुरी तरह झुलसने की खबर, एक की मौत

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर काबू पाया।

0
242

न्यूज़लिंक हिंदी, पटना। पटना सिविल कोर्ट परिसर स्थित ट्रांसफॉमर में लोड के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया है। हादसे दुकानदार और वकील समेत चार लोग झुलस गए। इसमें वकील देवेंद्र प्रसाद की मौत हो गई। दुघर्टना में 3 अधिवक्‍ता झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आग की चपेट में कई अन्‍य अधिवक्‍ता भी आए हैं।

दुर्घटना के बाद आक्रोशित अधिवक्‍ता जिला प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठ गए हैं। घटना के बाद अशोक राजपथ में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर काबू पाया।

घटना के बाद अधिवक्ताओं ने सिविल कोर्ट गेट पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि यहां सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं है।

ये भी पढ़ें : Ayodhya : राम भक्तों के लिए अच्छी खबर……. दूरदर्शन ने शुरू किया Live प्रसारण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here