न्यूजलिंक हिंदी, मथुरा। औरंगाबाद क्षेत्र से दो दिन से लापता युवक का शव मिलने के बाद गुस्साए लोगों ने मथुरा आगरा मार्ग पर औरंगाबाद क्षेत्र में जाम लगा दिया। गुरुवार की सुबह करीब एक घंटे तक लोग सडक पर जमे रहे। इस बीच पुलिस को टैंक चौराहे और टाउनशिप से आने वाले वाहनों को नियंत्रित करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पडी।
टाउनशिप से आने वाले वाहनों को गोकुल बैराज मोड पर तथा कचहरी को जाने वाले वाहनों को टैंक चौराहे पर बैरियर लगा कर रोक दिया था। जाम की सूचना पर थाना सदर बाराजा, कोतवाली, थाना रिफाइनरी का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस के आलाधिकारी भी जाम स्थल पर पहुंच गये और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। करीब एक घंटै बाद बाद यातायात को सुचारू किया गया। देर रात थाना गोवर्धन इलाके के अड़ीग नहर के समीप झाड़ियां में 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़े: गोरखपुर: अब इंडिया की जगह भारत लिखने की तैयारी कर रहा है नगर निगम, मेयर ने बनाई योजना
अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त 30 वर्षीय अमित पाल निवासी औरंगाबाद थाना सदर बाजार के रूप में की। थाना गोवर्धन पुलिस ने थाना सदर बाजार पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पता चला कि युवक दो दिन से लापता था और थाने में उसकी गुमशुदगी की भी परिजनों द्वारा लिखी गई थी। युवक ई रिक्शा चलाता था। मृतक अमित पाल के गले पर रस्सी के निशान थे और शरीर में गोली लगी थी।
यह भी पढ़े: Kanpur News: टाटमिल चौराहा पर रेड लाइट तोड़ भाग रहा था युवक…ट्रैफिक पुलिस ने अवैध असलहे के साथ युवक को दबोचा
शव को देखकर लग रहा था किसी ने अमित पाल का पहले गला घोट है और फिर उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक और पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और मृतक का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुबह होते ही मृतक के परिजनों ने थाना सदर बाजार इलाके के आगरा मथुरा रोड को जाम कर दिया और जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों की मांग थी कि हत्या में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए और घटना का सही तरीके से खुलासा किया जाए।
यह भी पढ़े: कपिल शर्मा ने इंडिगो एयरलाइन की जमकर लगाई क्लास, पोस्ट शेयर करते हुए लिखा ‘बेशर्म’
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने परिजनों को समझा कर शांत कराया और घटना का खुलासा सही तरीके से कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें कठोर सजा दिलाने का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर परिजनों ने जाम खोला। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतक के परिजनों ने जाम लगाया था उन्हें कार्यवाही का भरोसा देकर और समझाकर जाम को खुलवा दिया गया है।
वर्जन–
अमित पाल नामक एक युवक है जो ई रिक्शा चलाता है। 27 नवम्बर को यह ई रिक्शा लेकर घर से निकला था और तब से वापस नहीं लौटा था। इस संबंध में थाना सदर बाजार में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी कल अडींग के पास उसकी डेड बॉडी मिली है तथा प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। इसी को लेकर परिजन नाराज थे और एक आदमी का नाम ले रहे थे जिससे पुलिस कल से ही पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना था कि इसको तत्काल फांसी दी जाए। लोगों ने औरंगाबाद पर जाम लगा दिया था। पुलिस के समझाने पर लोग मान गये और रास्ता खोल दिया।
–मार्तण्ड प्रकाश सिंह, एसपी सिटी ।

