न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। PET Exam 2023: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (पेट) की परीक्षा में तीन साल्वरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने नौबस्ता के नर्मदा देवी इंटर कॉलेज, केशव नगर के शिवाजी इंटर कॉलेज व बेकनगंज आयशा सिद्दीकी परीक्षा केंद्र से साल्वरों को गिरफ्तार किया। एक सॉल्वर तो कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहा था।
ये भी पढ़ें: ‘द कपिल शर्मा शो’ में ही क्यों आती है कंगना रणौत को हंसी? कॉमेडियन ने दिया दिलचस्प जवाब
सिलसिलेवार पढ़ें कैसे पकडे गए आरोपी
हनुमंत विहार के शिवाजी इंटर कॉलेज में पेट परीक्षा के लिए 480 अभ्यार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। शनिवार को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान स्कूल के कक्ष संख्या पांच में रोल नंबर 01155647 मोहम्मद हमजा मकसूद अंसारी के नाम पर सीट रिजर्व थी। परीक्षा नियंत्रक जब अंदर बायोमेट्रिक मशीन से थंब इंप्रेशन लेने पहुंचे तो अंगूठा मिस मैच बताने लगा, रेटिना टेस्ट भी फेल हो गया। जिसके बाद परीक्षा नियंत्रक ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने अभ्यार्थी से पूछताछ कि तो उसने अपना नाम प्रतापगढ़ के बाघराय कोटिला उमरी के मोहल्ला छेड़गा उमरी निवासी अमन कुमार बताया। आरोपी अमन ने बताया कि प्रयागराज में कोचिंग के दौरान उसकी मुलाकात मोहम्मद हमजा से हुई थी। जिसके बाद वह उसके स्थान पर परीक्षा देने आया था।
ये भी पढ़ें: Mann Ki Baat : PM नरेंद्र मोदी ने आदिवासी योद्धाओं को किया याद, जानिए ‘मन की बात’ में क्या-क्या बोले मोदी
नर्मदा देवी इंटर कॉलेज में भी पकड़ा गया सॉल्वर
वहीं नौबस्ता के नर्मदा देवी इंटर कॉलेज की द्वितीय पाली में प्रयागराज के हुस्ने आलम की जगह बिहार के नवादा जिले के महकार निवासी धनंजय कुमार यादव को दबोचा। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
कान में डिवाइस लगाकर दे रहा था परीक्षा
बेकनगंज थानाक्षेत्र में स्थित आयशा सिद्दिकी इंटर कालेज में पीईटी परीक्षा-23 के दौरान कान में डिवाइस लगाकर नकल करते प्रतियोगी छात्र को दबोचा गया। जिसकी पहचान प्रयागराज निवासी अनुराग के रूप में हुई। बेकनगंज इंस्पेक्टर अर्चना सिंह ने बताया कि केंद्र में तैनात टीम ने सर्विलांस की मदद से आरोपी प्रतियोगी को पकड़ा। आरोपी कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगाकर परीक्षा दे रहा था।
ख़त्म कर चुका था परीक्षा
परीक्षा खत्म करके उसने कान में लगाई डिवाइस को फेंका तो अंदर तैनात टीम की नजर में आ गया। आरोपी प्रतियोगी ने अपना प्रश्नपत्र हल कर लिया था। लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा छूटने से पहले पांच बजे के करीब उसे पकड़ लिया गया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी से पूछताछ की गई है। आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

