दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के एक्सटेंशन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन।
नई दिल्ली। PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। देशभर में पीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। पार्टी इस बार मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मना रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के एक्सटेंशन का उद्घाटन किया। यहां कार्यक्रम के बाद वह मेट्रो के कर्मचारियों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो का सफर भी किया।
गुजरात तें जन्म, घर में तीसरे नंबर पर
पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन के घर हुआ था। वह अपने माता-पिता की छह संतान में तीसरे नंबर पर हैं। पीएम मोदी की शुरुआती शिक्षा वडनगर के भागवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में हुई थी।