PM Modi ने कुछ ऐसा कहा- …जब पूरे सदन ने खड़े होकर तालियों से किया अभिवादन, जानें-

0
117

न्यूज लिंक, संवाददाता। पीएम मोदी ने अमेरिकी संसद को संबोधित किया। संबोधन के दौरान कई ऐसे मौके आए जब पूरे सदन ने खड़े होकर पीएम मोदी का तालियों से अभिवादन किया। भाषण के दौरान मोदी-मोदी के नारे भी लगे। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मैं दबाव मनाने-समझाने और नीति की लड़ाई से संबंधित हो सकता हूं। उन्होंने कहा कि मैं विचारों और विचारधारा की बहस को समझ सकता हूं, लेकिन मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि आप आज दुनिया के दो महान लोकतंत्रों भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए हैं।

सदन में गूंजने लगी तालियां और सीटियां

पीएम मोदी के इतना कहते ही पूरा सदन खड़े होकर तालियां बजाने लगा। सदन में सीटियां बजने लगीं। इस दौरान सदन में मोदी-मोदी के नारे भी लगे। इसके बाद सदस्यों के बैठने के बाद पीएम ने फिर आगे बोलना शुरू किया। पीएम मोदी के स्पीच के दौरान यह उत्साह देखते ही बनता था। जब सदन में सदस्य तालियां बजाने लगे तो पीएम मोदी ने अपनी स्पीच को रोक दिया। अमेरिकी कांग्रेस कुछ देर तक लगातार तालियों की गड़गड़ाहट, सीटियों और मोदी-मोदी के नारों से गूंजती रही।

उत्साह बढ़ाने वाली स्पीच

अमेरिकी कांग्रेस सदस्य डैन म्यूजर ने कहा कि मैं बहुत प्रभावित हुआ। उन्होंने(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) बहुत अच्छा भाषण दिया। यह उत्साह बढ़ाने वाला था। यह दुनिया के सामने मौजूद मुद्दों और संघर्षों के लिए बहुत प्रासंगिक था। म्यूजर ने कहा मुझे लगता है कि वहां मौजूद सभी लोग, रिपब्लिकन और डेमोक्रेट, इससे सीख सकते हैं। यह अद्भुत है कि हमारे पास अमेरिका और भारत के बीच कामकाजी रिश्ते और अच्छे रिश्ते की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here