पीएम मोदी ने तेलंगाना में 7000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शिलान्यास, जनता को किया संबोधित

पीएम मोदी ने आगे कहा," आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं।

0
377

न्यूज़लिंक हिंदी, तेलंगाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना संगारेड्डी में सात हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘परिवारवाद’का जिक्र करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र के लिए खतरा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं लगातार दूसरे दिन तेलंगाना में हूं जितना उत्साह मैं तेलंगाना के लोगों में बीजेपी के लिए देख रहा हूं उतना ही मेरा विश्वास और भी बढ़ता जा रहा है। आपके इस प्यार को मैं तेलंगाना के विकास के रूप में दोगुना कर के दूंगा।’

मैं केवल एक ही इरादे से काम करता हूं
पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में केंद्र सरकार ने तेलंगाना को नए मील के पत्थर हासिल करने में मदद करने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज मुझे 7000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने का अवसर मिला। मैं केवल एक ही इरादे से काम करता हूं- राष्ट्र के विकास के लिए राज्यों का विकास।

परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं
पीएम मोदी ने आगे कहा,” आज जब मोदी आपसे और आपके परिवार को दी गई गारंटी को पूरा करने में लगा है, तो कांग्रेस और उसके साथी मोदी को और मोदी के परिवार को गाली देने पर उतर आए हैं। इसका कारण है – क्योंकि मैं इनके सैंकडों हजारों रुपयों के घोटालों की पोल खोल रहा हूं। मैं इन लोगों के परिवारवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं।”

देश का हर परिवार सब कुछ
पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा,”वो कहते हैं – Family First, मोदी कहता है – Nation First। उनके लिए उनका परिवार भी सबकुछ है। मेरे लिए देश का हर परिवार सबकुछ है। इन्होंने अपने परिवार के हितों के लिए देशहित को बलि चढ़ा दिया। मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया है।”

ये भी पढ़ें : Bihar: इंजन फेल होने पर भारतीय सेना का माइक्रो एयरक्राफ्ट गिरा, पूरे गांव में मच गई अफरातफरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here