न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम मोदी के लिए गरबा गीत पर नवरात्रि के मौके पर वीडियो रिलीज किया गया है। इसे ध्वनि भानुशाली ने गाया है, और तनिष्क बागची ने गीत के स्वर दिए हैं। इस गीत के निर्माता जैकी भगनानी हैं। गीत को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। पीएम मोदी ने X पर गायिका ध्वनि भानुशाली और संगीतकार तनिष्क बागची का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि इसने यादें ताजा कर दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार गरबा के त्यौहार पर एक विशेष गीत लिखा है। यह गीत फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के डायनामिक म्यूजिक लेबल जेजस्ट म्यूजिक ने रिलीज किया है। यह गाना और इस पर तैयारी वीडियो आज यूट्यूब (Youtube) पर रिलीज हुआ। जैकी भगनानी के अनुसार, यह गीत नवरात्रि के शुभ त्योहार के लिए माहौल तैयार कर रहा है। यह गरबा ट्रैक उत्सव के रंग में रंगा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक कविता (Narendra Modi Poem) से प्ररणा लेते हुए, जेजस्ट म्यूजिक ने इसे तैयार किया है। इसका टाइटल है, गारबो (Garbo)। वीडियो को खूबसूरत और आकर्षक ढंग से शूट किया गया है।
पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो
पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से लिखे गए गाने ‘गार्बो’ को ध्वनि भानुशाली ने गाया है और तनिष्क बागची द्वारा कंपोज किया गया है। इसे जेजस्ट म्यूजिक की ओर से रिलीज किया गया है। इस गाने के रिलीज के मौके पर कहा कि वह एक और गरबा सॉन्ग लिख रहे थे, जिसे वे नवरात्रि के दौरान शेयर करेंगे।
Thank you @dhvanivinod, Tanishk Bagchi and the team of @Jjust_Music for this lovely rendition of a Garba I had penned years ago! It does bring back many memories. I have not written for many years now but I did manage to write a new Garba over the last few days, which I will… https://t.co/WAALGzAfnc
— Narendra Modi (@narendramodi) October 14, 2023
भानुशाली ने पीएम मोदी को कहा धन्यवाद
गायिका ध्वनि भानुशाली ने इस गाने को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके ट्वीट के जवाब में, प्रधानमंत्री ने भानुशाली, बागची और जेजस्ट म्यूजिक की टीम को गरबा की इस सुंदर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया। भानुशाली ने अपने ट्वीट में कहा कि संगीतकार तनिष्क बागची और उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा लिखा गया गरबा सॉन्ग बहुत पसंद आया और वे नए लय और रचना के साथ एक गीत बनाना चाहते थे।”
