PM Modi Chittorgarh Visit: राजस्थान को दी 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सांवलिया सेठ मंदिर में की पूजा

PM Modi ने राजस्थान को 72 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी।

0
255
मंच ये जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी।

न्यूजलिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान को 72 सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले पीएम मोदी ने चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की।

मंच पर पीएम मोदी को सम्मानित करते भाजपा नेता।

पीएम मोदी ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सबके प्रेरणास्रोत पूज्य महात्मा गांधी बापू जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती मना रहे हैं। इससे पहले पूर्व संध्या पर एक अक्टूबर को राजस्थान सहित पूरे देश ने स्वच्छता को लेकर एक बहुत बड़ा कार्यक्रम किया। मैं स्वच्छता अभियान को जनांदोलन बना देने के लिए सभी देशवासियों के आभार व्यक्त करता हूं।

9 वर्षों में बापू के मल्यों से देश का विस्तार
प्रधानमंत्री ने कहा कि पूज्य बापू स्वच्छता, स्वावलंबन और सर्वस्पर्शी विकास के बहुत आग्रही थे। बीते 9 वर्षों में देश ने बापू के इन्हीं मुल्यों को देश ने बहुत अधिक विस्तार दिया है। आज चित्तौड़गढ़ में 7,200 करोड़ रुपये के जिन प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ हुआ है। उसमें भी इसका प्रतिबिंब है।

ये भी पढ़ें: Cabinet Minister नंदगोपाल गुप्ता ‘नंदी’ बोले- घर के चबूतरे से ज्यादा अब रेलवे का प्लेटफार्म रहता है साफ

गैस पाइपलाइन का उद्घाटन
पीएम मोदी मेहसाणा-बठिंडा-गुरदासपुर गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया। इस पाइपलाइन को 4500 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here