पीएम मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को दी बधाई, लिखी ये बात

भारत की तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक्स पर शहबाज को बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है।

0
289

न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहबाज शरीफ को दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक बार फिर भारत की तरफ से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए एक्स पर शहबाज को बधाई संदेश दिया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है।

शहबाज के पीएम पद की शपथ के बाद भारत की ओर से बधाई संदेश न मिलने पर कई तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं, लेकिन फिलहाल उन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया है।

आपको बता दे कि अप्रैल 2022 में जब शहबाज शरीफ पहली बार प्रधानमंत्री बने थे, तब भी पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी थी। उस दौरान मोदी ने कहा था कि भारत इस पूरे क्षेत्र में शांति व आतंकवाद मुक्त स्थिरता चाहता है, ताकि हम विकास की चुनौतियों पर ध्यान दे सकें और जनता की भलाई सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें : UP: BJP प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ MMS, सांसद बोले DeepFake वीडियो है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here