न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम मोदी आज सूरत दौरे पर हैं, जहां उन्होंने शहर को दोहरी सौगात दी। दरअसल पीएम मोदी ने रविवार को सूरत एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी सूरत के डायमंड सेंटर पहुंचे और उसका उद्घाटन किया। इस दौरान राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। बता दें कि सूरत का डायमंड बोर्स दुनिया का सबसे बड़ा और आधुनिक अंतरराष्ट्रीय डायमंड और ज्वैलरी बिजनेस केंद्र है। यह कच्चे और पॉलिस हीरों के व्यापार का वैश्विक केंद्र होगा। इस सेंटर में ही आयात-निर्यात के लिए कस्टम क्लीयरेंस हाउस बनाया गया है। साथ ही इसमें रिटेल ज्वैलरी के लिए मॉल और अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग केंद्र जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi inaugurates the New Integrated Terminal Building of Surat Airport. pic.twitter.com/79M7UJEZn1
— ANI (@ANI) December 17, 2023
सूरत एयरपोर्ट पर बढ़ीं सुविधाएं
बता दें कि बीते शुक्रवार को ही पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। जिसके बाद सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को दर्जा मिल गया। जिसके बाद रविवार को सूरत एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दुबई के लिए उड़ान भरेगा। नई टर्मिनल बिल्डिंग के उद्घाटन के बाद इस एयरपोर्ट पर 1800 यात्रियों को संभालने की क्षमता होगी। नए टर्मिनल के भीतर गुजरात और सूरत शहर की संस्कृति से संबंधित चित्र दर्शाए गए हैं। इस परियोजना की कुल लागत 353.25 करोड़ रुपये है। एयरपोर्ट पर एक नई पार्किंग भी बनाई गई है।
दो दिन पहले मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा
बीते शुक्रवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सूरत एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे सूरत को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा भी मिल गया। पिछले 3 साल से इसकी मांग की जा रही थी। सूरत एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अभियान चलाया जा रहा था।
353.25 करोड़ रुपए में हुआ तैयार
टर्मिनल के अंदर गुजरात राज्य और सूरत शहर के कल्चर और संस्कृति को चित्रों के जरिए दर्शाया गया है। हवाई अड्डे की इस परियोजना की लागत लगभग 353.25 करोड़ रुपए है। एयरपोर्ट पर चार पहिया वाहनों, टैक्सियों, बसों, दोपहिया वाहनों के लिए एक विशाल पार्किंग एरिया और कर्मचारियों और वीआईपी के लिए भी एक पार्किंग बनाई गई है।
ये भी पढ़े : लीबिया के समुद्र तट पर बड़ा हादसा, प्रवासियों से भरा डूबा जहाज, 61 लोगों की मौत की आशंका
डायमंड बूर्स दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग
वहीं सूरत के डायमंड सेंटर को दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग बताया जा रहा है। जिसके चलते सूरत डायमंड बूर्स का नाम पहले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। यह बिल्डिंग 67 लाख स्कवायर फीट में बनी है और इसे बनाने में करीब 3500 करोड़ रुपये का खर्च आया है। इस बिल्डिंग में एक साथ 4500 डायमंड ट्रेडिंग ऑफिस काम कर सकते हैं। इस पूरी इमारत में 15-15 फ्लोर के 9 टावर बनाए गए हैं, जिनमें 300 स्कवायर फीट से लेकर एक लाख स्कवायर फीट तक के ऑफिस स्पेस बनाए गए हैं। डायमंड बूर्स को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल से प्लैटिनम रेटिंग भी मिली है।

