वाराणसी से आजमगढ़ के लिए रवाना हुए पीएम मोदी,जनसभा के जरिए कई जिलों को साधेंगे

0
317

न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। जनसभा के जरिए पीएम मोदी कई जिलों को साधेंगे।

पीएम मोदी जनसभा के जरिये आजमगढ़ की दोनों लोकसभा सीटों को मुख्य रूप से साधेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान 50 मिनट तक जिले में रहेंगे। वहीं उनसे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ जनसभा स्थल पर पहुंच गए हैं और वह दो घंटे तक रहेंगे। जनसभा में और भी कई दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

वाराणसी एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजमगढ़ के लिए सयुंक्त रूप से रवाना हो गए हैं। थोड़ी ही देर में जनसभा स्थल पहुंचेंगे। वहां पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

आजमगढ़ में पूरा जनसभा स्थल और आसपास का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। यहां लगभग 1300 की संख्या में पुलिस के जवान सुरक्षा में भी लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर जाने से पहले गेट पर लोगों की सघन चेकिंग की जा रही है। तंबाकू उत्पादों के साथ ही पानी की बोतल को भी ले जाने से रोका जा रहा है।

तेज धूप और गर्मी के चलते जनसभा स्थल पर आने वाले लोगों के राहत के लिए रास्ते पर बर्फ के टुकड़े भी बिछाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं के साथ समर्थकों के आगमन का सिलसिला भी जारी है।

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर भाजपा के बड़े नेता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान और एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी जनसभा स्थल पर पहुंचे हैं।साथ ही सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी जनसभा स्थल पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here