PM Modi Mathura News :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में कृष्णनगरी कि जन्मभूमि मथुरा पहुंचे। वहां मंदिर में की पूजा अर्चना ,जानिए आगे ,

0
411

न्यूज़लिंक हिंदी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की कृष्णनगरी मथुरा पहुंचे। यहां सबसे पहले प्रधानमंत्री ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में दर्शन किए और पूजा पाठ की। इसके बाद ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां वह लोगों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा मीरा बाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे।मथुरा में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लगभग 1500 पुलिसकर्मी तैनात हैं। प्रधानमंत्री के आगमन पर मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है।
पीएम का काफिला ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना
पीएम मोदी ने जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन किए। इसके बाद उनका काफिला ब्रज रज उत्सव के लिए रवाना हुआ। यहां लोग उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने की पूजा अर्चना
पीएम ने जन्मस्थान के गर्भ गृह और भागवत भवन में दर्शन कर पूजा की। पीएम ने हाथों में पुष्प रख श्रीकृष्ण की पूजा की। इस दौरान पंडितों ने उनकी पूजा संपन्न करवाई।
कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मथुरा पहुंच गए हैं। वे सीधे कृष्ण जन्मभूमि पहुंचे, जहां पूजा करने के बाद ब्रज रज उत्सव में पहुंचेंगे। पीएम के आगमन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों को बंद कर दिया गया।
प्रधानमंत्री मोदी के आने से पूर्व ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम में दिल्ली द मोक्ष ग्रुप ने विभिन्न पदों का गायन करते हुए समा बांध दिया। ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण व मीरा के चरित्र का चित्रण किया जा रहा है। मुख्य गायक गांधर्व महाविद्यालय, दिल्ली के संगीत निर्देशक सुरजीत कुमार ओझा हैं। तबले पर साथ गुरवेज सिंह और महावीर दे रहे हैं। हारमोनियम पर चेतन निगम हैं और वहीं बांसुरी पर गणेश सिंह, कोरस पर देवानंद और दक्ष व मंजीरे पर अनुरोध जैन हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंच गए हैं। कुछ ही देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यहां पहुंचेंगे। सीएम, प्रधानमंत्री की आगवानी करेंगे। इससे पहले उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुड फील कराने के लिए अधिकारियों ने गजब की कारस्तानी दिखाई है। शहर की बदहाली पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की नजर न पड़े। इसके लिए जगह-जगह सफेद चादर लगा दी गईं हैं। टैंक रोड चौराहे से नए बस अड्डे तक जहां भी सड़क किनारे गंदगी थी, उन सभी जगहों पर सफेद पर्दे लगा दिए गए हैं। पीछे की बदहाली जस की तरह बनी हुई हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here