भूटान दौरे पर पीएम मोदी, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित, लोग बोले- भारत के साथ रिश्ते बेहद मजबूत

भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। थिंफू में पीएम का जोरदार स्वागत हुआ। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।

0
271

न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22-23 मार्च को आधिकारिक दौरे पर भूटान में रहेंगे। बता दे कि पीएम मोदी का भूटान दौरा पहले 21-22 मार्च को होना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से इसमें देरी हुई और अब यह शुक्रवार से शुरू हुआ। पीएम मोदी के भूटान आगमन पर वहां के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, कि ‘भूटान में आपका स्वागत है मेरे बड़े भाई।’

पीएम मोदी का विमान भूटान के पारो एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही भूटान के पीएम शेरिंग तोबगे ने पीएम मोदी का स्वागत किया। थिंफू में पीएम का जोरदार स्वागत हुआ। सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी का अभिवादन किया।

जानकारी अनुसार पीएम मोदी के स्वागत के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इसके अलावा भूटान में होटल पहुंचने पर भी पीएम मोदी के स्वागत में पारंपरिक नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ये भी पढ़ें : UP News: केजरीवाल पर ED के एक्‍शन को लेकर अखि‍लेश का बीजेपी पर हमला, बोले- ये गिरफ्तारी जनक्रांति को जन्म देगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here