न्यूज़लिंक हिंदी। राज्यसभा में कई सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर सदन को संबोधित किया। राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उन्हें विदाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सदन और देश के प्रति योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी, वो बहुत याद आएंगे।
ये भी पढ़े : UP: सपा को लगा बड़ा झटका, पूर्व जिला महासचिव सतेंद्र यादव, ब्लॉक प्रमुख बीजेपी में हुए शामिल, पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री ने मनमोहन सिंह की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मुझे याद है जब वोटिंग के दौरान, ये तय था कि सत्ता पक्ष जीतेगा फिर भी डॉ. मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर सदन में आए और अपना वोट दिया। ये अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सतर्कता का उदाहरण है। सवाल ये नहीं है कि वो किस को ताकत देने आए थे। मैं मानता हूं कि वो लोकतंत्र को ताकत देने आए थे।’
Prime Minister Narendra Modi says, "Sawal yeh nahin hain ki woh kis ko takat dene aae the. Main manta hoon woh loktantra ko takat dene aae the…" pic.twitter.com/uzNRA40Kbr
— ANI (@ANI) February 8, 2024
ये भी पढ़े : गौतम अडानी बने दुनिया के 12वें सबसे अमीर अरबपति, हिंडनबर्ग विवाद के बाद फिर 100 अरब डॉलर के क्लब में पहुंचे
कांग्रेस के ब्लैक पेपर को बताया ‘काला टीका’ बताया
कांग्रेस ने सरकार के श्वेत पत्र के जवाब में ब्लैक पेपर लाने का एलान किया है। इस पर चुटकी लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कांग्रेस का ब्लैक पेपर उनकी सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के लिए काला टीका है। कुछ विपक्षी सदस्यों के बांह पर काली पट्टी बांधकर आने पर प्रधानमंत्री ने कहा हमने देखा कि राज्यसभा में कुछ सदस्य काले कपड़े पहनकर आए हैं और फैशन परेड चल रही है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा से रिटायर हो रहे सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नई पीढ़ी इनके अनुभव से कुछ सीख लेगी। राज्यसभा से फरवरी से मई के बीच में 68 सदस्य अपना कार्यकाल पूरा कर रिटायर हो जाएंगे।

