PM मोदी ने कहा थैंक्यू दुबई,और शेयर किया जलवायु शिखर सम्मेलन की कुछ महत्वपूर्ण वीडिओ

0
223

न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम नरेंद्र मोदी जलवायु शिखर सम्मेलन के समारोह में हिस्सा लेने गुरुवार देर रात को दुबई पहुंचे, कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज-28 (COP28) में भाग लेने के बाद, उन्होंने COP28 का एक वीडियो शेयर कर एक बेहतर ग्रह के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन अहम पलों को साझा किया, वीडियो में उनकी द्विपक्षीय बैठकों, वैश्विक नेताओं संग बातचीत और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सभी देशों के योगदान पर केंद्रित उनके शिखर भाषण की महत्वपूर्ण झलकियां भी देखने को मिलीं।

वीडियो में पीएम मोदी को दुबई में वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट के मौके पर कई विश्व नेताओं से हाथ मिलाते और बातचीत करते हुए भी देखा गया। पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा, “धन्यवाद, दुबई! पीएम मोदी ने किंग चार्ल्स को जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में अहम आवाज बताया।

जलवायु शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए पीएम मोदी,

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुबई की ऐतिहासिक यात्रा को समाप्त करने के बाद शुक्रवार देर रात दिल्ली लौट आए, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा को वैश्विक नेताओं के साथ सार्थक बातचीत और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में तेजी लाने के लिए अग्रणी पहलों द्वारा परिभाषित किया गया, अपनी यूएई यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन का ग्लोबल साउथ के देशों पर व्यापक प्रभाव पड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here