PM मोदी ने ब्रिटेन की PM ऋषि सुनक से फोन पर बात, पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने ऋषि सुनक के कार्यकाल का एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत रखने को लेकर चर्चा की।

0
173

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिट्रेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने ऋषि सुनक के कार्यकाल का एक साल सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाई दी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, उभरती प्रौद्योगिकी, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत रखने को लेकर चर्चा की।

पश्चिमी एशिया का मुद्दा काफी अहम
पिछले वर्ष भी उक्त दोनो नेताओं ने एफटीए समझौते को लेकर उत्पन्न अड़चन को दूर करने के लिए हस्तक्षेप किया था। दोनो नेता यह मानते हैं कि यह समझौता ऐसा होना चाहिए, जिससे दोनो देशों को समान तौर पर फायदा हो। मोदी और सुनक के बीच हुई वार्ता में पश्चिमी एशिया का मुद्दा भी काफी अहम रहा है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि मोदी और सुनक ने पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता जताई है और इजरायल पर हमास के हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इन्होंने यह भी कहा है कि हमास फलस्तीन की जनता का प्रतिनिधित्व नहीं करता। मोदी और सुनक ने मौजूदा हालात के और बिगड़ने व इसका असर पूरे पश्चिमी एशिया पर पड़ने की संभावनाओं को खत्म करने के लिए कदम उठाने की वकालत की है।

इजरायल-हमास जंग पर दोनों नेताओं ने बात की
पीएम मोदी ने ऋषि सुनक से पश्चिम एशिया क्षेत्र के विकास और इजरायल-हमास जंग पर बात की। दोनों नेताओं ने आतंकवाद, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और नागरिकों की जान के नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की। दोनों नेता क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, स्थिरता और निरंतर मानवीय सहायता की आवश्यकता पर सहमत हुए।

दीपावली की शुभकामनाएं दी
पीएम मोदी और ऋषि सुनक ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। पिछले महीने ऋषि सुनक ने इजारयल का दौरा किया था और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की थी। उन्होंने इजरायल का समर्थन करते हुए 7 अक्टूबर को हुई घटना को आतंकी हमला कहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here