PM Modi ने समुद्र में डूबी द्वारका नगरी के किए दर्शन, बोले- भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें

धानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज यानी (25 फरवरी) को दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने गहरे समुद्र में पानी के अंदर डुबकी लगाई। साथ ही उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका शहर है।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात दौरे का आज यानी (25 फरवरी) को दूसरा दिन है। इस दौरान उन्होंने गहरे समुद्र में पानी के अंदर डुबकी लगाई। साथ ही उस स्थान पर प्रार्थना की जहां जलमग्न द्वारका शहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है, कि पानी में डूबी द्वारका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।

ये भी पढ़े: ‘Mann Ki Baat’ का 110वां एपिसोड, अगले तीन महीने तक कार्यक्रम पर लगा विराम, PM Modi ने खुद बताई इसकी वजह

ये भी पढ़े: UP News: कौशाम्बी में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, छह मजदूरों की मौत, कई झुलसे, मचा हड़कंप

पीएम मोदी ने द्वारका नगरी को अर्पित किए मोर पंख
प्रधानमंत्री ने कहा द्वारका नगरी के दर्शन से भारत की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक जड़ों का दुर्लभ और गहरा संबंध अनुभव हुआ। द्वारका नगरी भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी हुई है और कभी भव्यता और समृद्धि का केंद्र थी। प्रधानमंत्री ने कहा यह सिर्फ पानी में एक डुबकी ही नहीं थी बल्कि समय यात्रा थी, जो नगरी के गौरवशाली अतीत और हिंदू धर्म के सबसे प्रतिष्ठित देवताओं में से एक के साथ इसके जुड़ाव को दर्शाती है। प्रधानमंत्री ने आस्था के तहत द्वारका नगरी को मोर पंख भी अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here