30 दिसंबर को Pm Modi आएंगे अयोध्या, एयरपोर्ट से रेलवे स्टेशन तक करेंगे रोड शो, होगी बड़ी जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर होंगे और इस दौरे को लेकर अयोध्या में संबंधित अधिकारियों के द्वारा लगातार तैयारियों का निरिक्षण किया जा रहा है।

0
180

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर होंगे और इस दौरे को लेकर अयोध्या में संबंधित अधिकारियों के द्वारा लगातार तैयारियों का निरिक्षण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को श्रीराम एयरपोर्ट से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक रोड शो भी करेंगे। प्रशासन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही बीजेपी संगठन की शनिवार को आयोजित होने वाली संयुक्त बैठक में दौरे से जुड़ी तैयारी की रूपरेखा रखी जाएगी। दूसरी ओर शुक्रवार की देर शाम को बीजेपी कार्यालय पर जिला संगठन की एक मीटिंग हुई जिसमें एयरपोर्ट के पास मैदान में पीएम मोदी की होने वाली रैली की तैयारी का एक खाका रखा गया।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि 256 शक्ति केंद्र से एक-एक बस में सवार होकर कार्यकर्ता और समर्थकों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी तरह महानगर के 60 केंद्रों से छोटे चार पहिया वाहनों से लोग पहुंचेंगे। जनपद से करीब एक लाख लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस संबंध में शनिवार को कमिश्नर गौरव दयाल के साथ बैठक होगी। सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। 

ये भी पढ़े : US: हिंदू मंदिर को खालिस्तान समर्थकों ने फिर बनाया निशाना, दीवारों पर लिखे भारत-विरोधी नारे

रैली स्थल पर पार्किंग इंतजाम को परखा
कमिश्नर गौरव दयाल ने आईजी प्रवीण कुमार व एसएसपी राजकरन नैय्यर के साथ एयरपोर्ट व प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रैली स्थल का निरीक्षण किया। रैली में आने वाले लोगों के लिए वाहनों के पार्किंग स्थलों का जायजा लिया। संबधित अधिकारियों को दिशा- निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी मधुबन सिंह एवं अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

एक लाख लोगों को रैली में शामिल करने का लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक 256 शक्ति केंद्र से एक-एक बस में सवार होकर कार्यकर्ता के साथ ही समर्थकों को लाने की जिम्मेदारी होगी। महानगर के 60 केंद्रों से छोटे चार पहिया गाड़ियों से लोग आएंगे। जिले के करीब एक लाख लोगों को रैली में शामिल करने का लक्ष्य तय किया गया है। एयरपोर्ट से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन तक पीएम मोदी रोड शो भी कर सकते हैं जिसको लेकर शनिवार को बैठक होनी है। सभी जनप्रतिनिधि और संगठन के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंगे।

ये भी पढ़े : Kanpur: शादी सम्मेलन में 15 जोड़े होंगे एक दूजे के, विकलांग और विधवा भी होंगी शामिल

वंदे भारत को भी हरी झंडी
ध्यान देने वाली बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को छह वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं। इनमें अयोध्या और दरभंगा से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई जाने की उम्मीद हैं। ये दोनों ही लखनऊ होकर चलेंगी। इन दो रूटों के अलावा अमृतसर-दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलुरु और जालना-मुंबई वंदे भारत को भी हरी झंडी दिखाए जाने की योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here