PM मोदी कल कोल इंडिया की दो परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, 1,400 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कोल इंडिया की 1,393.69 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं कोयले को खदान से रवानगी स्थल तक पहुंचाने से जुड़ी हैं।

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को कोल इंडिया की 1,393.69 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। ये परियोजनाएं कोयले को खदान से रवानगी स्थल तक पहुंचाने से जुड़ी हैं। खदान से रवानगी स्थल यानी मालगाड़ियों तक पहुंचाने की (फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी-एफएमसी) परियोजनाओं से कोयला परिवहन के लिए सड़क यातायात पर कोल इंडिया की निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद कोयले की आपूर्ति में इजाफा होगा। फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (FMC) परियोजनाओं से सूखे ईंधन के परिवहन के लिए सड़क यातायात पर राज्य के स्वामित्व वाले कोयला उत्पादकों की निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े: Kanpur: पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास का किया घेराव, किया हाउस अरेस्ट

पीएम मोदी करेंगे वर्चुअली उद्घाटन
कोयला मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को दो महत्वपूर्ण फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। कोल इंडिया की शाखा नॉर्थर कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) स्वामित्व वाली परियोजनाओं से कोयले की आपूर्ति और गुणवत्ता बढ़ेगी।

ये भी पढ़े: Kanpur: विवेचनाओ में लापरवाही पर 2 इंस्पेक्टर और 17 दरोगा पर कार्यवाही, 122 पुलिसकर्मी भी पाए गए दोषी

दोनों परियोजनाओं में इतने करोड़ का हुआ निवेश
मंत्रालय ने कहा कि इन परियोजनाओं का मूल्य 1,393.69 करोड़ रुपये है। मंत्रालय ने बताया कि जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है, उनमें जयंत ओसीपी सीएचपी-SILO और दुधिचुआ ओसीपी सीएचपी-SILO शामिल हैं। जयंत ओसीपी सीएचपी-SILO (Jayant OCP CHP-SILO) और दुधीचुआ ओसीपी सीएचपी-SILO (Dudhichua OCP CHP-SILO) है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here