न्यूज़लिंक हिंदी। 15 अगस्त को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश भारत में सबसे बड़ा खेल महाकुंभ लाने की अपनी बोली की तैयारी पूर्ण रू[ से कर रहा है।
गौरतलब है कि भारत ने कभी ओलंपिक खेलों की मेजबानी नहीं की है, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत ने G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करके साबित कर दिया है कि हमारे पास बड़े पैमाने पर आयोजन करने की पूर्ण क्षमता है। भारत ने बड़े पैमाने पर जी-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन करके यह साबित कर दिया है कि भारत में बड़े पैमाने के आयोजन करने की क्षमता रखता है।
2036 ओलंपिक की मेजबानी करना भारत का सपना है, हम उसके लिए तैयारी कर रहे हैं, पीएम मोदी ने पेरिस ओलंपिक में देश को गौरवान्वित करने वाले एथलीट्स की प्रशंसा की, जो ध्वजारोहण समारोह के लिए लाल किले पर भी मौजूद थे। उन्होंने पेरिस में पैरालिंपिक 2024 में भाग लेने के लिए कुछ दिनों में पेरिस के लिए रवाना होने वाले भारतीय दल को भी अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
मिली जानकारी के अनुसार , फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी ओलंपिक खेलों की मेजबानी में भारत की रुचि का पूर्ण समर्थन भी किया है, पेरिस ओलंपिक के समापन के बाद जियोसिनेमा पर बोलते हुए मैक्रों ने कहा कि भारत में ओलंपिक खेलों जैसे बड़े बड़े आयोजन की मेजबानी करने की क्षमता भी रखता है।

