VIDEO: वाराणसी में पीएम मोदी का दो दिवसीय दौरा, गुलाब की पंखुड़ियों से हुआ स्वागत, एंबुलेंस देख PM ने रुकवाया अपना काफिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से वाराणसी के दो दिन के दौरे पर पहुंच गए हैं। गुजरात दौरे के बाद पीएम आज दोपहर के करीब तीन बजे काशी पहुंचे। एयरपोर्ट से शहर तक मोदी-योगी की गूंज सुनाई दे रही है।

0
362

न्यूज़लिंक हिंदी। पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को दो दिवसीय दौरे के लिए काशी पहुंचे। वायुसेना के विशेष विमान से पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सड़क मार्ग से सीधे मिंट हाउस स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो निकाला। जहां बड़ी संख्या में लोग पीएम का स्वागत करने पहुंचे। प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान पीएम के काफिले ने एक एंबुलेंस के लिए रास्ता भी छोड़ा।

लाल बहादुर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मिंट हाउस कटिंग मेमोरियल के बीच अतुलानंद चौराहे, मिंट हाउस सहित जगह-जगह बनाए गये स्वागत प्वाइंट पर बीजेपी कार्यकर्ता और काशी की जनता ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर पीए का जोरदार स्वागत किया। नदेसर स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल में नगरीय क्षेत्र की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

भारत संकल्प यात्रा समेत ये कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी आज वाराणसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होंगे जो कि कटिंग मेमोरियल स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। यहां उनके कई कार्यक्रम तय किए गए हैं। आइए पीएम मोदी के शेड्यूल पर एक नजर डालते है।
-आज पीएम आवास, पी;एम स्वनिधि, पीएम उज्ज्वला जैसी अलग अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से प्रधानमंत्री का वार्तालाप।
-एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2023 का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन।
-इस मौके पर कन्याकुमारी-वाराणसी तमिल संगमम ट्रेन को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी।
-18 दिसंबर को वाराणसी के उमराहा में नवनिर्मित स्वर्वेद महामंदिर का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन।
-इस मौके पर महामंदिर के श्रद्धालुओं को भी उद्घाटन करेंगे संबोधित।

ये भी पढ़े : बिजनौर में गन्ने के खेत में प्रेमी युगल को पकड़ा, फिर युवकों ने पीटा…कान पकड़वाकर लगवाई उठक बैठक

सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री मोदी यहां पर ग्रामीण इलाके सेवापुरी में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लेंगे। काशी संसद खेल प्रतियोगिता 2023 के हिस्सा लेने वालों यानी सभी प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को भी पीएम आनंद लेंगे। इसके बाद विजेताओं से बातचीत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से पीएम मोदी बातचीत भी करेंगे।

रेलवे परियोजनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत की अलग अलग विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करने वाले हैं। न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर-न्यू भाऊपुर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना का भी प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे, करीब 10,900 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। बलिया-गाजीपुर सिटी रेल लाइन दोहरीकरण परियोजना के साथ ही इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन आमान परिवर्तन परियोजना समेत कई अन्य परियोजनाऐं हैं जिसके तहत रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा

ये भी पढ़े : UP News: इटावा में दर्दनाक सड़क हादसा,अनियंत्रित ट्राले ने दो दुकानें रौंदी, चार की मौत, दो गंभीर घायल

विकास कार्यों पर लगातार दिया जा रहा जोर
प्रधानमंत्री नए उद्घाटन किए गए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ मेमू ट्रेन और लॉन्ग हॉल मालगाड़ियों की एक जोड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बनारस लोकोमोटिव वर्क्स द्वारा निर्मित 10,000 वें लोकोमोटिव को भी रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री 370 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दो आरओबी के साथ-साथ ग्रीन-फील्ड शिवपुर-फुलवरिया-लहरतारा सड़क का उद्घाटन करेंगे। इससे वाराणसी शहर के उत्तर और दक्षिण हिस्से के बीच यातायात सुगम हो जाएगा और आगंतुकों की सुविधा बढ़ जाएगी। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली अन्य प्रमुख परियोजनाओं में 20 सड़कों का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण शामिल है, इनमें कैथी गांव में संगम घाट सड़क एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में आवासीय भवनों का निर्माण शामिल है।

सब स्टेशन का उद्घाटन
पुलिस लाइन व पीएसी भुल्लनपुर में पीएम मोदी 200 और 150 बिस्तरों के दो बहुमंजिला बैरक भवन का उद्घाटन करेंगे जोकि पुलिस कर्मियों की आवास संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। 9 जगहों पर बनाए गए स्मार्ट बस शेल्टर के अलावा अलाईपुर में बनाए गए 132 किलोवाट के सबस्टेशन का भी पीएम मोदी के द्वारा उद्घाटन किया जाना है।

स्मार्ट सिटी मिशन
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक वेबसाइट व एकीकृत पर्यटक पास प्रणाली का भी पीएम मोदी शुभारंभ करने वाले हैं। यह वेबसाइट पर्यटकों की विस्तृत जानकारी के लिए बनाई गई है जिसमें श्री काशी विश्वनाथ धाम व गंगा क्रूज़, सारनाथ के लाइट एंड साउंड शो के लिए एकल प्लेटफ़ॉर्म टिकट बुकिंग की सुविधा दी जाएगी जोकि एकीकृत पास के जरिए प्रदान की जाएगी, एकीकृत क्यूआर कोड सेवाएं भी इससे दी जा सकेगी।

सौर पार्क की आधारशिला
प्रधानमंत्री मोदी यहां पर विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जिनकी 6500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत है। करीब 4000 करोड़ करोड़ रुपये की लागत के चित्रकूट जिले में 800 मेगावाट के सौर पार्क की भी पीएम मोदी आधारशिला रखेंगे। जिसका गैर-नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों के उत्पादन को बढ़ाने का लक्ष्य है। पेट्रोलियम आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के साथ ही मिर्ज़ापुर में पीएम मोदी के द्वारा एक नये पेट्रोलियम तेल टर्मिनल के निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी जिसकी 1050 करोड़ रुपये से अधिक की लागत होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here