न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। Pm Narednra Modi Ayodhya Visit: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या पहुंचे। पीएम मोदी ने रोड शो किया, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जा रहा है। पुष्प वर्षा, रामधन, शंखनाद से अयोध्या नगरी गुंजायमान हो गई। मोदी ने भी अयोध्या वासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। रामनगरी में 15 किमी लंबा रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।
ये भी पढ़ें: MP में आज मौजूद है लगभग 350 साल पुरानी हस्तलिखित रामायण, छूते ही टूटने लगते हैं पन्ने
रामनगरी को पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन ‘सभी के लिए सुलभ’ और ‘आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन’ होगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi inaugurates the Ayodhya Dham Junction railway station, in Ayodhya, Uttar Pradesh
Developed at a cost of more than Rs 240 crore, the three-storey modern railway station building is equipped with all modern features like lifts, escalators,… pic.twitter.com/oJMFLsjBnp
— ANI (@ANI) December 30, 2023
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन में स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इसके अलावा सीतामढ़ी से आई महिलाओं, रक्सौल से आए श्रद्धालु से मिले। उनसे संवाद भी किया। अमृत भारत ट्रेन बनाने वाली आईएफएस चेन्नई के इंजीनियरों से भी बात की। छात्राओं ने पीएम मोदी को कविता सुनाई। सीतामढ़ी की महिलाओं ने मधुबनी पेंटिंग भेंट की। पीएम ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किय।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोधया के राजघाट निवासी दलित मीरा के घर पहुंचे। पीएम मोदी ने निषाद परिवार से मुलाकात की। पीएम मोदी रविंद्र मांझी के परिवार से भी मिले और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया।
ये भी पढ़ें: Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले नेपाल और बिहार बॉर्डर पर पुलिस अलर्ट, शरारती तत्वों पर रखी है नजर
